{"_id":"58bc0ce14f1c1b056de7e543","slug":"woman-killed-by-falling-earth-mound","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी का टीला गिरने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी का टीला गिरने से महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sun, 05 Mar 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असगोली गांव की एक महिला की मिट्टी के टीले में दब जाने से मौत हो गई, महिला पास के ही भकारीखान से घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोद रही थी। साथी महिलाएं यह मंजर देखकर घबरा गईं। सड़क से गुजर रहे एक यूटीलिटी वाहन चालक की नजर उन पड़ी तो उन्होंने बमुश्किल महिला को खान से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। क्षेत्रीय पटवारी ने भी घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर असगोली निवासी खीम राम की पत्नी धना देवी (35) गांव की दो अन्य महिलाओं के साथ सुबह गांव के ही पास भकारीखान से मिट्टी खोद रही थी, धना देवी मिट्टी खोदते खोदते खान के अंदर जा पहुंची, इसी बीच मिट्टी का बड़ा टीला धना देवी के सिर पर आ गिरा, जिससे वहां चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
इसी बीच सड़क से गुजर रही एक यूटीलिटी वाहन चालक की नजर उन पर पड़ी तो वह वाहन से सब्बल और अन्य औजार लेकर वहां पहुंचा। काफी मशक्कत के बाद धना देवी को खान से बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। धना देवी घर पर अपने दो छोटे छोटे पुत्र छोड़ गई है। मृतका का पति गुड़गांव में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है, जबकि ससुर दिवानी राम एक माह से बड़े पुत्र के साथ दिल्ली में उपचार करा रहे हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद रविवार की सुबह खीम राम गांव पहुंचे। विमांडेश्वर में महिला का अंतिम संस्कार किया गया। इधर उप राजस्व निरीक्षक ललित कुमार ने भी घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन