फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Withdrawal of encroachment officials with sharp call of merchants

अतिक्रमण हटाने गए अधिकारियों के साथ व्यापारियों की तीखी नोंकझोंक

Wed, 07 Jun 2017 10:52 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Jun 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Withdrawal of encroachment officials with sharp call of merchants
व्यापारी और अधिक‌ारियों के बीच होती नोक झोंक - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

नगर में स्वच्छता अभियान के साथ ही कई वार्डों में अतिक्रमण हटाओ अभियान भी चलाया गया। इस बीच एडीएम केएस टोलिया और एसडीएम विवेक राय के नेतृत्व में पहुंची पालिका कर्मियों की टीम ने कई स्थानों से अतिक्रमण हटवाया। इस बीच खजांची मोहल्ले के पास एक गली में रास्ते में रखे सामान को हटाने के दौरान विवाद खड़ा हो गया। इस पर कुछ व्यापारियों की एडीएम केएस टोलिया के साथ तीखी झड़प हो गई। इससे पहले थाना बाजार में भी व्यापारियों की अधिकारियों के साथ तीखी बहस हुई। जानकारी के मुताबिक खजांची मोहल्ले के निकट अतिक्रमण हटाने पहुंची अधिकारियों की टीम के साथ कुछ व्यापारियों की बहस हो गई। देखते ही देखते यहां काफी भीड़ जमा हो गई।

अधिकारियों का कहना था कि रास्ते में रखे गए केबिन को हटाने के बजाय कुछ लोग उल्टा हंगामा करने लगे। दूसरी तरफ व्यापारियों का कहना था कि अधिकारियों का रवैया ठीक नहीं था और उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस क्षेत्राधिकारी आरएस टोलिया भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। हंगामा बढ़ता देख प्रशासन के अधिकारी वहां से लौट गए। बताया गया है कि इससे पहले थाना बाजार की एक गली में सीवेज को नालियों में बहाने पर एतराज जताने पर भी कुछ लोग अधिकारियों से भिड़ गए और चालान काटने का विरोध किया। कुछ जगहों पर रास्ते में पड़ी निर्माण सामग्री को भी हटवाया गया।
विज्ञापन


इधर मौके पर पहुंचे व्यापार मंडल पदाधिकारियों और अन्य लोगों ने अधिकारियों पर गलत रवैया अपनाने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया। व्यापार मंडल अध्यक्ष भैरव गोस्वामी ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा और किसी भी तरह की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई का व्यापार मंडल विरोध करेगा। दूसरी तरफ एसडीएम विवेक राय ने कहा है कि नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed