फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Winning of Uttarakhand Ukrand

राष्ट्रीय दलों में तोड़फोड़ उक्रांद के लिए शुभ संकेत : पुष्पेश

Tue, 17 Jan 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। Updated Tue, 17 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Winning of Uttarakhand Ukrand
उत्तराखंड में उक्रांद का जीतना जरूरी - फोटो : अमर उजाला

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा है कि कांग्रेस-भाजपा में हो रही नेताओं की तोड़फोड़ उक्रांद के लिए शुभ संकेत है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह 23 जनवरी को बतौर विधायक प्रत्याशी नामांकन कराएंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा और कांग्रेस की नीतियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दोनों दलों को राज्य विरोधी बताते हुए उक्रांद को इस बार सत्ता सौंपने का आह्वान किया। 

विज्ञापन


बैठक में श्री त्रिपाठी ने कहा कि राज्य बने 16 साल हो चुके हैं, लेकिन प्रदेश की स्थायी राजधानी गैरसैंण आज तक नहीं बन सकी, दोनों दलों ने इस मुद्दे पर जनता को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि चुनाव का दौर शुरू हो चुका है, ऐसे में दोनों दलों के लोग असंतुष्ट होकर एक दूसरी पार्टी का दामन थाम रहे हैं, जो कि उक्रांद के लिए शुभ संकेत हैं। कहा कि दोनों दलों के पास विकास की ठोस सोच नहीं है। विकास के नाम पर एक दूसरे पर दोषारोपण कर जनता को गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले डेढ़ दशक में प्रदेश में भ्रष्टाचार और माफियाराज हावी है। गांव-गांव जाकर पार्टी की रीति नीतियों को प्रचारित करने पर जोर दिया। चुनाव समितियों का गठन कर उन्हें जिम्मेदारी दी गई। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश रौतेला ने की, संचालन आनंद बिष्ट ने किया। बैठक में जिलाध्यक्ष गजेंद्र नेगी, आनंद नाथ, कैलाश फुलारा, नरेंद्र अधिकारी, पुष्पा तिवारी, राधा किरौला, दीपा मठपाल, सुमन कांडपाल, हरिशरण शर्मा, हरीश बोरा, सुनील तिवारी, उमाकांत पुजारी, गजेंद्र बिष्ट सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed