फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Will try to erase poverty: CM

2020 तक प्रदेश से गरीबी मिटाने का प्रयास होगा: मुख्यमंत्री

Fri, 03 Feb 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 03 Feb 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Will try to erase poverty: CM
CM Harish Rawat and Prime Minister.

रानीखेत (अल्मोड़ा)। मजखाली में कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र बाराकोटी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा कि विधवा, विकलांग, पुरोहित सहित तमाम वर्ग के लोगों को पेंशन योजनाओं का लाभ मिल रहा है।  2020 तक प्रदेश से गरीबी दूर करने का प्रयास किया जाएगा।  केंद्र सरकार पर राज्य सरकार की घोर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि दलबदल कराकर भाजपा ने प्रदेश में गलत परिपाटी को जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि जब वह मुख्यमंत्री बने थे, तब प्रदेश में विधवा, विकलांग, वृद्धावस्था पेंशन पाने वालों की संख्या 1.74 लाख थी।

विज्ञापन


उन्होंने ढाई साल में यह संख्या 7.25 लाख कर दी। मौका मिला तो 2018 तक यह संख्या 10 लाख के पार हो जाएगी। उन्होंने 30 हजार लोगों को नौकरी देने का वायदा किया था। सरकारी पदों पर 18 हजार पद भर दिए हैं। 12 हजार में प्रक्रिया चल रही है। अतिथि शिक्षक, एलटी शिक्षक, पटवारी, पुलिस में कई युवकों को रोजगार मिला है। उन्होंने कहा कि भाजपा छल कपट की राजनीति पर उतर आई है। प्रदेश की चुनी हुई सरकार को गिराकर, राष्ट्रपति शासन लगा दिया, जिसके चलते कई महीने तक राज्य का विकास प्रभावित हुआ है। इस अवसर पर प्रधान नंद राम, एनएस अधिकारी, प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन अधिकारी, प्रवक्ता अतुल जोशी, ललित अस्वाल, ब्लाक अध्यक्ष ललित मेहता सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में उनकी पार्टी को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। लोग अब स्थिर सरकार चाहते हैं और कांग्रेस स्थिर सरकार देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए केंद्र से पैसा नहीं मिल रहा है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि वह गाड़-गधेरों से यहां तक पहुंचे हैं। इसीलिए लोगों का प्यार उनको मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए बजट रोक दिया है। पूर्व की यूपीए सरकार ने मेडिकल कॉलेज के लिए 179 करोड़ स्वीकृत किए थे, लेकिन केंद्र से 22 करोड़ ही मिले। मेडिकल कॉलेज को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार ने अपने संसाधनों से 48 करोड़ दिए। उन्होंने कहा कि चुनावी जनसभा में वह प्रदेश में जहां-जहां भी गए लोगों का अपार समर्थन उनको मिला। लोग प्रदेश के विकास के लिए कांग्रेस के रूप में अच्छी और स्थिर सरकार चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed