{"_id":"5dc30f3a8ebc3e5b1e1e582e","slug":"will-ministers-meet-almora-to-meet-gul-to-meet-mehra-almora-news-hld363043524","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या गुल खिलाएगी हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा पहुंचे मंत्रियों की मेहरा से मुलाकात.....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या गुल खिलाएगी हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा पहुंचे मंत्रियों की मेहरा से मुलाकात.....
विज्ञापन
मंत्री धन सिंह रावत से मुलाकात करते पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह महरा।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए बृहस्पतिवार को होने जा रहा चुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। दोनों ही दल कांटे की इस जंग के जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। ऐन वक्त पर बाजी पलटने की रणनीति से बुधवार दोपहर को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और महिला तथा बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्या हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा पहुंचे। उन्होंने सर्किट हाउस में जिला पंचायत चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के बागी प्रत्याशी सुरेंद्र मेहरा के पिता मोहन सिंह मेहरा से आधा घंटे तक बातचीत की। राजनीतिक गलियारों में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।
डॉ. धन सिंह रावत और रेखा आर्या बुधवार को दिन में अचानक हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा आकर सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। कुछ देर बाद जिला पंचायत अध्यक्ष का निर्दलीय चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के बागी सुरेंद्र सिंह महरा के पिता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा भी वहां पहुंच गए। तीनों के बीच बंद कमरे में करीब आधा घंटे तक बातचीत हुई। उसके तुरंत बाद दोनों मंत्री देहरादून लौट गए। उनके लौटने के बाद मोहन सिंह महरा ने कहा कि चुनाव को लेकर उनकी भाजपा नेताओं के साथ कोई समझौता नहीं हुआ है। सुरेंद्र मेहरा चुनाव में डटे हुए हैं। जबकि भाजपा नेताओं का कहना है कि दोनों मंत्रियों ने मोहन सिंह महरा से भाजपा प्रत्याशी के लिए समर्थन मांगा। जानकार मान रहे हैं कि तीनों के बीच हुई बातचीत के पीछे कुछ कल होने जा रहे चुनाव को लेकर कोई गुप्त रणनीति भी हो सकती है। जिसका खुलासा बुधवार को नहीं किया गया। हालांकि बृहस्पतिवार को होने जा रहे मतदान के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी। बता दें कि अल्मोड़ा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से महेश नयाल, कांग्रेस से श्रीमती उमा बिष्ट और निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र मेहरा उम्मीदवार हैं।
कोट-
मैं आज सर्किट हाउस में राज्य सरकार के मंत्री डा. धन सिंह रावत और रेखा आर्या से मिलने गया था लेकिन मैंने उनसे अपने पुत्र के लिए समर्थन मांगा। क्योंकि जीत का आंकड़ा भाजपा के पास भी नहीं है और कांग्रेस के पास भी नहीं है इसलिए वह खुद अपने लिए समर्थन मांग रहे हैं। पूर्व में कांग्रेस के नेताओं से भी मैंने यही बात कही थी। हम चुनाव में डटे हुए हैं।
विज्ञापन
मोहन सिंह मेहरा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अल्मोड़ा
जिले के विकास को गति देने के लिए डॉ. धन सिंह रावत और रेखा आर्या दोनों नेताओं ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा से भाजपा प्रत्याशी महेश नयाल के लिए समर्थन मांगा। कुछ देर बाद मैं बैठक से बाहर आ गया था। कोई सहमति हुई अथवा नहीं उन्हें इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है।
गोविंद सिंह पिलख्वाल, जिलाध्यक्ष भाजपा अल्मोड़ा