फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   will make india world's teacher again says suresh bhatt

देश को फिर बनाएंगे विश्व गुरु : सुरेश भट्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
will make india world's teacher again says suresh bhatt
चौखुटिया में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट। - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने कहा कि भाजपा देश को फिर से विश्वगुरू बनाने की दिशा में काम कर रही है। हमारा लक्ष्य देश को विकास की ऊंचाइयों तक ले जाकर पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाने का है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित और विचारधारा पर चलने वाला दल है।
विज्ञापन

महामंत्री बनने के बाद पहली बार चौखुटिया पहुंचे भट्ट कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बूथ प्रमुख व पन्ना प्रमुख पार्टी की रीढ़ हैं। 2022 में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। जनसमस्याओं के निराकरण में सहयोग कर आम जनता की मदद करें। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र संगेला और संचालन मंडल महामंत्री मुकेश पांडे ने किया। इस दौरान विधायक महेश नेगी, मासी मंडल अध्यक्ष सुभाष बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम भट्ट, गंगा सिंह रावत, पूरन संगेला, गणेश नायक, बिंदेश्वरी पांडे, सुरेंद्र मनराल, गणेश कांडपाल, विनोद छिमवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed