फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Wife becomes Village Head, husband becomes BDC member.

Almora News: पत्नी ग्राम प्रधान, पति बने बीडीसी सदस्य

Wed, 14 Oct 2026 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 14 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Wife becomes Village Head, husband becomes BDC member.
रानीखेत (अल्मोड़ा)। भिकियासैंण विकासखंड की पाली थौली बीडीसी सीट पर हुए उपचुनाव में चंद्र सिंह ने जीत दर्ज की है। खास बात यह है कि उनकी पत्नी चंपा देवी ग्राम पंचायत पाली थौली की प्रधान हैं। अब पत्नी के ग्राम प्रधान होने के बाद पति के बीडीसी सदस्य निर्वाचित होने से क्षेत्र में इस परिवार की राजनीतिक भागीदारी चर्चा में है। बुधवार को ब्लॉक सभागार में शांतिपूर्ण ढंग से मतगणना संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी याक्षी अरोड़ा ने परिणाम घोषित करते हुए चंद्र सिंह को विजयी घोषित किया और उन्हें जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। चंद्र सिंह को 211 मत मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी गंगा देवी को 151 मत प्राप्त हुए। इस तरह चंद्र सिंह ने 60 मतों से जीत हासिल की। ललित मोहन को 90, जयप्रकाश नेगी को 41, नंदन सिंह रावत को 31 और लक्ष्मण सिंह को 24 मत मिले। वहां एआरओ कैलाश नैलवाल, बीडीओ जीएस नेगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में की आतिशबाजी

पाली थौली बीडीसी उपचुनाव में जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने चंद्र सिंह का जोरदार स्वागत किया। ब्लॉक मुख्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंचे चंद्र सिंह को कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और फूल-मालाओं से सम्मानित कर जीत की बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर खुशी जताई। इसके बाद विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के भतरौंजखान स्थित कार्यालय में भी चंद्र सिंह का स्वागत किया गया। उपचुनाव में जीत के साथ भाजपा ने क्षेत्र में अपना दबदबा बरकरार रखा। वहां कार्यकारी ब्लाक प्रमुख भिकियासैण दिगंबर सिंह, नामित सभासद हिमांशु मावड़ी, भाजपा जिला मंत्री दरवान बिष्ट, प्रदीप लखचौरा, बागंबर सिंह, रोहित नेगी, हरीश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed