फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Why not free from the influence of the mountain without

नशे से मुक्त हुए बगैर पहाड़ का भला नहीं

Thu, 28 Jul 2016 12:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Thu, 28 Jul 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
Why not free from the influence of the mountain without
नशा - फोटो : अमर उजाला

शराब हटाओ-खेती बचाओ समिति की ओर से जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली के बाद हुई सभा में पहाड़ से नशा हटाने, जंगली जानवरों से मुक्ति दिलाने और पलायन रोकने की मांग की गई। शराब हटाओ-खेती बचाओ समिति भिकियासैंण की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली खिरचौरा मंदिर से शुरू होकर क्रांतिवीर चौराहे पर समाप्त हुई।

विज्ञापन


रैली में शामिल लोग नशा हटाने, पलयान रोकने, जंगली जानवरों से मुक्ति दिलाने आदि के नारे लगा रहे थे। बाद में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि शराब और अन्य तरह के नशे से मुक्त किए बगैर पहाड़ का भला नहीं हो सकता है। वक्ताओं ने पलायन रोके जाने पर जोर देते हुए जंगली जानवरों के उत्पात से हो रहे नुकसान की बात कही। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन


रैली और सभा में कार्यक्रम संयोजन प्रमोद नैनवाल, भिकियासैंण की प्रमुख हिमानी नैनवाल, महिला एकता परिषद की मधुबाला कांडपाल, हेमा नेगी, बीडी छिमवाल, माया तिवारी, चंदन नाथ, बिंदेश्वरी पांडे, मुकेश पांडे, सुरेंद्र संगेला, सुभाष बिष्ट, सुरेंद्र मनराल, मोहन मेहरा, कुबेर भंडारी, नंद किशोर, बब्लू रावत, बालम सिंह, हेमद देवतला आदि मौजूद थे। संचालन दिनेश घुघत्याल ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed