{"_id":"593ec20a1126f4de0b8b4aac","slug":"when-it-rains-it-will-be-clear-when-drains-colvart","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब बरसात आएगी क्या तब साफ होंगी नालियां-कल्वर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब बरसात आएगी क्या तब साफ होंगी नालियां-कल्वर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 12 Jun 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा मालरोड पर बंद पड़ी नाली में जमा गंदा पानी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसात का मौसम नजदीक है, लेकिन तमाम निर्देशों के बावजूद अल्मोड़ा नगर के आसपास और जिले के अन्य कस्बों में मुख्य मार्गों की नालियां और कई कलवर्ट अभी तक बंद पड़े हैं। जल्द ही इनकी सफाई नहीं की गई तो बरसात में जहां एक ओर सड़कें धंसेंगी, वहीं जल भराव के कारण कई जगह भूस्खलन की घटनाएं भी होंगी, लेकिन लोनिवि इस ओर उदासीन बना हुआ है।
विज्ञापन
सड़कों के किनारे पानी निकासी के लिए नालियां और कलवर्ट तो बनें हैं, लेकिन नियमित रूप से नालियों और कलवर्टों की सफाई नहीं की जाती है। हल्की बारिश में नालियां चोक होने से जहां पानी सड़कों में बहता रहता है, वहीं सड़कों पर जल भराव की समस्या सामने आती है।
विज्ञापन
संबंधित विभाग और अधिकारियों को नालियां और कलवर्ट खोलने की याद बरसात के सीजन से पहले आती है, लेकिन इस बार अभी तक अधिकारियों ने कोई कार्यवाही नहीं की है।
विज्ञापन
बरसात का सीजन अब है, लेकिन नगर क्षेत्र में ही देखें तो अब तक मालरोड, लोअर मालरोड और धारानौला मार्ग में नालियों की सफाई अब तक शुरू नहीं की गई है। कुछ देर बारिश होने पर ही गंदापानी सड़क पर बहता रहता है। यही हाल रानीखेत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जाने वाली सड़कों का है। अधिकांश स्थानों पर सड़क किनारे नालियां मलबे से पटी हैं। कस्बों की भी यही स्थित है। कई कस्बों में तो पानी की निकासी के लिए नालियां ही नहीं हैं।