{"_id":"656b6f576a3e2471300cfb37","slug":"weather-change-in-district-almora-news-c-232-1-shld1003-5542-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: कोहरा छाने से बढ़ी ठंड, दूसरे ही दिन दो डिग्री गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: कोहरा छाने से बढ़ी ठंड, दूसरे ही दिन दो डिग्री गिरा तापमान
Sat, 02 Dec 2023 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के घाटी वाले इलाकों में कोहरा छाने से ठंड बढ़ गई है। सुबह-शाम ज्यादा ठंड रही है। दूसरे ही दिन जिले के तापमान में दो डिग्री की गिरावट आई है।
शनिवार को सुबह के समय नगर के मालरोड, जाखनदेवी, हवालबाग, कोसी, कटारमल सहित कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। धूप भी नहीं निकली। लोगों को ठंड में ठिठुरना पड़ा। 10 बजे के बाद कोहरा छंटने से लोगों को राहत मिली। कोहरा छाने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बीते शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री था। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकार्ड किया गया। हर दिन तापमान गिरने से ठंड का असर बढ़ रहा है। सुबह-शाम ठंड से बचने के लिए लोग हीटर, ब्लोअर का सहारा ले रहे हैं। संवाद