फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   weather change in district.

Almora News: रानीखेत में जमकर बरसे ओले

Thu, 01 May 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 01 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
weather change in district.
अल्मोड़ा। पिछले दिनों चटक धूप खिलने के बाद बृहस्पतिवार को मौसम ने पलटी मार ली। दिनभर बादलों की आवाजाही रही और शाम घनघोर रुख धारण कर लिया। रानीखेत क्षेत्र में जबर्दस्त ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। अल्मोड़ा समेत अन्य जगहों पर बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन


अल्मोड़ा में आसमान में बादल घिरे रहे और शाम को बूंदाबांदी हुई। बहरहाल तापमान गिरने से उमसभरी गर्मी से लोगों ने राहत ली। बृहस्पतिवार को यहां अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रिकार्ड किया। जबकि बीते बुधवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री था। उधर, शाम रानीखेत में अंधड़ के साथ बिजली चमकी और रानीखेत, चौबटिया, चिलियानौला, ताड़ीखेत और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि और बारिश हुई।
विज्ञापन

काफी देर तक ओले बरसते रहे जिससे पारा गिर गया और ठंड पड़ने लगी। लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए। ओलावृष्टि ने फल-फूलों और सब्जियों को भारी क्षति पहुंचाई है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंची हैं। जिले के सोमेश्वर, द्वाराहाट, स्याल्दे, भिकियासैंण आदि क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने के सूचना हैं, हालांकि बारिश होने के आसार बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed