{"_id":"5e624e468ebc3eeb5300f795","slug":"we-will-return-to-work-only-after-the-reservation-ends-almora-news-hld3763508170","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर हड़ताल पर डटे हैं कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर हड़ताल पर डटे हैं कर्मचारी
विज्ञापन
गांधी पार्क अल्मोड़ा में नारेबाजी करते हड़ताली कार्मिक।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जनरल ओबीसी कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर सरकारी विभागों के कर्मचारी बेमियादी हड़ताल जारी रखे हुए हैं। शुक्रवार को भी कर्मचारियों ने गांधी पार्क में एकत्र होकर प्रदर्शन किया। एलान किया कि पदोन्नति में आरक्षण समाप्त होने पर ही वह काम पर लौटेंगे।
धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने प्रोन्नति में आरक्षण समाप्त करने का आदेश दिया है, लेकिन प्रदेश सरकार आदेश का पालन नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के रवैये से हजारों कर्मचारियों को पदोन्नति नहीं मिल पा रही है। कर्मचारी बगैर प्रोन्नति के ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
उन्होंने सभी विभागों के कर्मचारियों से एकजुटता के साथ आंदोलन को मंजिल तक पहुंचाने का आह्वान किया। धरना स्थल पर सरकार के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए। धरना और प्रदर्शन में बीडीओ पंकज कांडपाल, दिगंबर फुलोरिया, अनुराग साह, अमित बिष्ट, हेम तिवारी, केएन कांडपाल, टीएस खोलिया, चंद्रमणि भट्ट, एनके कांडपाल, कमल पालीवाल, शैलेंद्र पांडे, सीपी जोशी, गोकुल मेहता, पुष्कर सिंह भैसोड़ा, नवीन जोशी आदि ने भागीदारी की।