{"_id":"5e14764b8ebc3e87d53c4b84","slug":"way-clear-for-opening-of-vehicle-pollution-investigation-center-in-ranikhet-ranikhet-news-hld3685660115","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीखेत में वाहन प्रदूषण जांच केंद्र खुलने का रास्ता हुआ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीखेत में वाहन प्रदूषण जांच केंद्र खुलने का रास्ता हुआ साफ
विज्ञापन
प्रदूषण जांच केंद्र का निरीक्षण करते आरआई। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत में भी अब शीघ्र वाहनों के लिए प्रदूषण जांच केंद्र खुल जाएगा। केंद्र खुलने से वाहन चालकों को जांच के लिए अब जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। पूरे उपमंडल क्षेत्र के लोग यहां प्रदूषण की जांच करा सकते हैं। परिवहन विभाग की टीम ने स्थल का निरीक्षण कर केंद्र को हरी झंडी दे दी है। यह केंद्र यहां स्टेट बैंक के पास रानीखेत कैफे परिसर में खुलेगा।
नए एमवी एक्ट के बाद हर तरह के वाहनों के लिए प्रदूषण जांच को अनिवार्य कर दिया गया है। रानीखेत उपमंडल में कहीं भी प्रदूषण जांच केंद्र नहीं होने के कारण वाहन स्वामियों को या तो जिला मुख्यालय अल्मोड़ा जाना पड़ रहा था या फिर हल्द्वानी अथवा अन्य महानगरों में।
व्यापारी अजय कुमार बबली ने जांच केंद्र खोलने का निर्णय लिया। परिवहन विभाग के आरआई विनोद गुंज्याल ने मंगलवार को यहां पहुंचकर केंद्र का स्थलीय निरीक्षण कर इसे हरी झंडी दिखा दी। उन्होंने तमाम तकनीकों का भी निरीक्षण किया। केंद्र के सभी मानक भी सही पाए गए। जिसके चलते यहां अब प्रदूषण जांच केंद्र खुलने का रास्ता भी साफ हो गया है। इससे वाहन स्वामियों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।