फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water will be available for irrigation from Amrit Sarovar

Almora News: अमृत सरोवर से सिंचाई के लिए मिलेगा पानी

Sat, 29 Apr 2023 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 29 Apr 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Water will be available for irrigation from Amrit Sarovar
ग्वालबिना में पानी से लबालब भरा अमृत सरोवर। संवाद
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। स्याल्दे विकासखंड के ग्वालबिना में बने अमृत सरोवर से क्षेत्र के पर्यटन को पंख लगेंगे तो इससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी भी मिलेगा। 27 लाख रुपये से अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है। यह पर्यटकों के साथ ही फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करेगा और क्षेत्र में रोजगार से अवर बढ़ेंगे।
विज्ञापन

ग्वाबिना में बने अमृत सरोवर का विधायक महेश जीन से शनिवार को शुभारंभ करते हुए इसे जनता को समर्पित किया। इस दौरान लोगों ने उनका ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर जहां पर्यटकों को आकर्षित करेगा वहीं इससे लोगों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा और सिंचाई के अभाव में बंजर हो रहे खेत फिर से लहलहाएंगे। अमृत सरोवर में पानी भरने से इसके आसपास के जल स्रोत भी रिचार्ज होंगे और पेयजल की समस्या का भी हल निकलेगा। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर के आसपास के क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार होगा, ताकि फिल्म निर्माता यहां पहुंच सकें और यहां फिल्म का निर्माण कर सकें। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के द्वार भी खुलेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री पूरन रजवार, रजनी पपनोई, प्रकाशं पंचोली, मंडल अध्यक्ष कुंदन लाल, हरीश बंगारी, सुरेंद्र सिंह, सरिता माहोड़ी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
सोलर लाइट की दूधिया रोशनी से जगमगाएगा अमृत सरोवर
मौलेखाल। विधायक महेश जीना ने कहा कि अमृत सरोवर के चारों तरफ सोलर लाइट लगाई गई हैं। इसकी रोशनी से इसकी सुंदरता में चार चांद लग रहे हैं। पर्यटकों के बैठने के लिए चारों तरफ बेंच भी बनाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed