फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water supply in Almora stalled after coming to Silt in Kosi

कोसी में सिल्ट आने से अल्मोड़ा में पानी की आपूर्ति ठप

Fri, 07 Jul 2017 10:22 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 07 Jul 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन

 दो दिन की बारिश के बाद कोसी नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। तेज बहाव के साथ सिल्ट आने से जल संस्थान के पंपों ने काम करना बंद कर दिया है। इस कारण शुक्रवार को पूरे नगर में पेयजल आपूर्ति ठप रही। लोगों को पानी के लिए काफी परेशान होना पड़ा। 

विज्ञापन


कोसी नदी में सिल्ट आने से शुक्रवार को नगर में पूर्वी पोखरखाली, ढूंगाधारा, बाजार, मालरोड समेत कई स्थानों में पेयजल सप्लाई नहीं हो सकी। हालांकि सुबह पांच से आठ बजे तक किसी तरह दो घंटे पंप चले, लेकिन नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद पंप बंद हो गए।
विज्ञापन


पीने के पानी और भोजन आदि बनाने के लिए लोगों ने जल धारों और नौलों का सहारा लिया। इधर, कोसी पंप हाउस में तैनात जल संस्थान के जेई बचे सिंह देवड़ी ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर से पंप पूरी रात बंद रहे। शुक्रवार सुबह कुछ देर के लिए पंप चालू किए गए थे, लेकिन सुबह आठ बजे बाद पानी का तेज बहाव होने के कारण पंप फिर खुद ही बंद हो गए। पंप बंद होने से नगर में पेयजल सप्लाई नहीं की जा सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed