फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Sanctuary for Water

लोगों को पानी के लिए तरसा रहा जल संस्थान

Wed, 31 May 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो,अल्मोड़ा Updated Wed, 31 May 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Water Sanctuary for Water
पानी नहीं आने पर सिद्घनौला में पानी भरते लोग - फोटो : amar ujala

नगरवासियों को शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध कराने में जल संस्थान नाकाम साबित हो रहा है। बारिश में जल संस्थान के पंप काम नहीं कर पा रहे हैं। नतीजन लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। बुधवार को भी नगर के अधिकांश हिस्सों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी और लोगों को जल स्रोतों की ओर दौड़ लगानी पड़ी। चार पांच दिनों की लगातार बारिश से कोसी नदी में स्थित जल संस्थान के पंप हाउस ठप होने से नगर में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बीते मंगलवार को भी कोसी क्षेत्र में बारिश होने से पंपों ने काम करना बंद कर दिया था।

विज्ञापन


जिससे बुधवार को नगर के अधिकांश क्षेत्रों में पानी नहीं आया। लोगों का कहना है कि अभी तो बरसात का मौसम भी नहीं आया है और जल संस्थान लोगों को पानी पिलाने के लिए ठोस इंतजाम नहीं कर सका है। आने वाली बरसात में लोगों को पानी की भारी किल्लत से जूझना पड़ेगा। मालूम हो कि जिलाधिकारी सविन बंसल ने दो माह के अंदर तीन बार जल संस्थान की बैठक लेकर लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। चार दिन पूर्व जिलाधिकारी ने खुद जल संस्थान के पंप हाउस और वितरण कार्यालय में जाकर व्यवस्था देखी और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए थे,
विज्ञापन


लेकिन जल संस्थान व्यवस्था को सुधार नहीं सका है। बुधवार को नगर के एनटीडी, पोखरखाली, रानीधारा, ढूंगाधारा, बाजार, जाखनदेवी, तिलकपुर, चंपानौला, लक्ष्मेश्वर आदि कई जगहों पर पानी नहीं आया और लोगों को आसपास स्थित जल स्रोतों से पीने का पानी ढोना पड़ा। जल स्रोतों में पानी के लिए महिलाओं और पुरुषों की भीड़ लगी रही। इधर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता नंद किशोर का कहना है कि पंप हाउस के आसपास सिल्ट जमा हो जाने और पानी गंदा हो जाने से पंपिंग में दिक्कत आ रही है। इधर हर रोज पानी नहीं आने से लोगों का सब्र भी टूटने लगा है। लोगों का कहना है कि अगर जल संस्थान ने व्यवस्था जल्द ठीक नहीं की तो वह लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed