फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water is not coming for 20 days, but bill is paid

Almora News: 20 दिन नहीं आ रहा पानी, पर बिल पूरा

Thu, 01 May 2025 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 01 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Water is not coming for 20 days, but bill is paid
गरुड़ के मटेना में जनता की समस्या सुनते एसडीएम। संवाद
गरुड़(बागेश्वर)। मटेना पंचायत घर में बुधवार को सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान छह शिकायतें दर्ज की गई। एसडीएम ने अधिकारियों को समय से शिकायतों का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम गरुड़ जितेंद्र के समक्ष ग्रामीण दिनेश जोशी ने कहा कि धान के बीज का समय जा रहा है। अभी तक नहरों की सफाई नहीं हो पाई है।
पुष्पा देवी ने कहा कि सड़क बनने के बाद खेतों में सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई जिससे भू-कटाव हो रहा है। नीमा बड़सीला ने कहा कि महीने में 10 ही दिन पानी आ रहा है और पूरे महीने का बिल आ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रशासक मटेना रवि बिष्ट ने कहा कि रात में बाइकर्स घूमकर अराजकता फैला रहे हैं। एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने अधिकारियों को सभी शिकायतों का निस्तारण समय से करने को कहा। इस दौरान एसडीएम ने मटेना आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर दस्तावेजों को ठीक से रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्ति अधिकारी दिवाकर पांडे, जेई यूपीसीएल राजेंद्र बोरा, राजस्व उपनिरीक्षक प्रवीण टाकुली, राकेश कुमार, रेनू भंडारी, भुवन भट्ट, पुष्कर अल्मिया, उपेंद्र जोशी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed