फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Institute entrusted the newly created three tubewell cant

जल संस्थान ने नवनिर्मित तीनों ट्यूबवेल कैंट के हवाले

Tue, 18 Apr 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 18 Apr 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
Water Institute entrusted the newly created three tubewell cant
ट्यूबवेलों को कैंट को हस्तांतरित करते विधायक। - फोटो : अमर उजाला

पर्यटन नगरी की पेयजल समस्या अब काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है, जल संस्थान ने नवनिर्मित तीनों ट्यूबवेल छावनी परिषद को हस्तांतरित कर दिए गए हैं। हस्तांतरण करते हुए मुख्य अतिथि विधायक करन माहरा ने कहा कि लोगों को अब सहूलियत होगी, उन्होंने जल महकमे के अधिकारियों से चिलियानौला पंपिंग पेयजल योजना को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक निधि से जल संस्थान को टैंकर और हैंडपंपों की मरम्मत को टूल्स खरीद के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की।

विज्ञापन


2015 में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की तरफ से नगर के लिए 1.34 करोड़ की लागत से तीन ट्यूबवेल स्वीकृत हुए थे। जल संस्थान ने रानीझील, पोदीनापानी और कालू गधेरा में तीनों ट्यूबवेल स्थापित किए। इधर पेयजल किल्लत को देखते हुए संस्थान ने तीनों ट्यूबवेल छावनी परिषद को हस्तांतरित कर दिए हैं। तीनों ट्यूबवेलों से 3.64 लाख लीटर पानी प्रतिदिन मिलेगा। नगर के लिए छावनी परिषद की देवीढुंगा योजना भी संचालित है।
विज्ञापन


विधायक करन माहरा ने कहा कि 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के माध्यम से उन्होंने यह ट्यूबवेल स्वीकृत कराए थे। नगर क्षेत्र में अब पानी की किल्लत नहीं रहेगी। उन्होंने इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का आभार जताया, कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत है। जल महकमे के अधिकारियों से उन्होंने चिलियानौला पेयजल पंपिंग योजना और रानीखेत भुजान पंपिंग योजना की प्रगति पूछी। कहा कि पेयजल मंत्री के माध्यम से शीघ्र इसका उद्घाटन कराएंगे। उन्होंने चिलियानौला योजना को  इसी साल मई में शुरू कराने के निर्देश दिए। जल संस्थान के ईई केएस खाती ने ट्यूबवैलों की क्षमता की जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम रजा अब्बास, कैंट बोर्ड सीईओ ज्योति कपूर, जल निगम ईई एके कटारिया, सभासद सुकृत शाह, बिंदू रौतेला, यूपीसीएल के एसई तरुण कुमार, अवर अभियंता मनोज पांडे, चंदन बिष्ट, अतुल जोशी सहित तमाम लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed