{"_id":"58f5f4164f1c1b1a744721a5","slug":"water-institute-entrusted-the-newly-created-three-tubewell-cant","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संस्थान ने नवनिर्मित तीनों ट्यूबवेल कैंट के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संस्थान ने नवनिर्मित तीनों ट्यूबवेल कैंट के हवाले
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Tue, 18 Apr 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
ट्यूबवेलों को कैंट को हस्तांतरित करते विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी की पेयजल समस्या अब काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है, जल संस्थान ने नवनिर्मित तीनों ट्यूबवेल छावनी परिषद को हस्तांतरित कर दिए गए हैं। हस्तांतरण करते हुए मुख्य अतिथि विधायक करन माहरा ने कहा कि लोगों को अब सहूलियत होगी, उन्होंने जल महकमे के अधिकारियों से चिलियानौला पंपिंग पेयजल योजना को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक निधि से जल संस्थान को टैंकर और हैंडपंपों की मरम्मत को टूल्स खरीद के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
2015 में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की तरफ से नगर के लिए 1.34 करोड़ की लागत से तीन ट्यूबवेल स्वीकृत हुए थे। जल संस्थान ने रानीझील, पोदीनापानी और कालू गधेरा में तीनों ट्यूबवेल स्थापित किए। इधर पेयजल किल्लत को देखते हुए संस्थान ने तीनों ट्यूबवेल छावनी परिषद को हस्तांतरित कर दिए हैं। तीनों ट्यूबवेलों से 3.64 लाख लीटर पानी प्रतिदिन मिलेगा। नगर के लिए छावनी परिषद की देवीढुंगा योजना भी संचालित है।
विज्ञापन
विधायक करन माहरा ने कहा कि 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के माध्यम से उन्होंने यह ट्यूबवेल स्वीकृत कराए थे। नगर क्षेत्र में अब पानी की किल्लत नहीं रहेगी। उन्होंने इसके लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का आभार जताया, कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत है। जल महकमे के अधिकारियों से उन्होंने चिलियानौला पेयजल पंपिंग योजना और रानीखेत भुजान पंपिंग योजना की प्रगति पूछी। कहा कि पेयजल मंत्री के माध्यम से शीघ्र इसका उद्घाटन कराएंगे। उन्होंने चिलियानौला योजना को इसी साल मई में शुरू कराने के निर्देश दिए। जल संस्थान के ईई केएस खाती ने ट्यूबवैलों की क्षमता की जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम रजा अब्बास, कैंट बोर्ड सीईओ ज्योति कपूर, जल निगम ईई एके कटारिया, सभासद सुकृत शाह, बिंदू रौतेला, यूपीसीएल के एसई तरुण कुमार, अवर अभियंता मनोज पांडे, चंदन बिष्ट, अतुल जोशी सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन