फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water crisis in Vivekananda Puri and Khatyadi area

विवेकानंद पुरी और खत्याड़ी क्षेत्र में पानी का संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Water crisis in Vivekananda Puri and Khatyadi area
अल्मोड़ा में जल संस्थान के ईई केएस खाती को ज्ञापन सौंपते लोग। (विज्ञप्ति) - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। विवेकानंदपुरी और खत्याड़ी क्षेत्र में पेयजल संकट से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को जल संस्थान के कार्यालय पहुंचकर ईई केएस खाती का सांकेतिक घेराव किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को दो से तीन दिन बाद पानी मिल रहा है। इसके बावजूद विभाग पूरे माह का बिल वसूल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने ईई को बताया कि जल संस्थान क्षेत्र में पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। दो से तीन दिन में एक बार पानी खुल रहा है, वह भी काफी कम समय के लिए। इससे लोगों को जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल पा रहा है। पूर्व में भी कई बार विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को भी इस संबंध में अवगत कराया जा चुका है। समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि कि यदि शीघ्र आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। वहां पर धर्मनिरपेक्ष युवा मंच के संयोजक विनय किरौला, मयंक पंत, ब्लाक समन्वयक सोनी टम्टा, गुड्डू तिवारी, पवन मुस्यूनी, मनीष भाकुनी, कंचन भट्ट, ऊषा टम्टा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed