फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Crisis in More than 90 Villages

Almora News: मासी में 90 गांवों के लोग पानी के लिए तरसे

Thu, 30 May 2024 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Thu, 30 May 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Water Crisis in More than 90 Villages
मासी-नैंथना पंपिंग योजना के शोपीस बने पंप। संवाद - फोटो : Samvad
ट्रांसफार्मर फुंकने से तीन दिन से ठप है मासी-नैंथना पंपिंग योजना से जलापूर्ति
विज्ञापन

चौखुटिया(अल्मोड़ा)। रामगंगा नदी में बनी मासी-नैंथना पंपिंग योजना बंद होने से 90 से अधिक गांवों में तीन दिन से जलापूर्ति ठप है। ऐसे में इन गांवों के लोग पानी के लिए तरस गए हैं। ग्रामीण रामगंगा सहित अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगाकर अपनी प्यास बुझाने के लिए मजबूर हैं।
मासी बाजार के साथ ही कबरोली, पाली, बाजन, दौला, बटु, गौदी, नोबड़ा, कबडोला, कमीडुवा, केनहरा, चौना, डगरखौला सहित 90 से अधिक गांवों की प्यास बुझाने के लिए रामगंगा नदी से मासी-नैंथना पंपिंग योजना का निर्माण किया गया है। तीन दिन पूर्व योजना का ट्रांसफार्मर फुंकने से इससे जलापूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीण तीन दिन से प्राकृतिक जल स्रोतों की दौड़ लगा रहे हैं तब जाकर उनकी प्यास बुझ रही है। खासकर महिलाओं को पूरा दिन परिवार के लोगों और पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने में बीत रहा है। जल संस्थान की तरफ से आवश्यक कदम न उठाने से लोगों में खासा आक्रोश है। बुधवार को क्षेत्र के लोगों ने जल संस्थान कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द जलापूर्ति सुचारू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

करना पड़ेगा और इंतजार
चौखुटिया। जल संस्थान ने अब तक ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने के लिए गंभीरता नहीं दिखाई है। संस्थान के अधिकारियों के मुताबिक नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया है। कब ट्रांसफार्मर पहुंचेगा और कब योजना से जलापूर्ति होगी, इसका स्पष्ट जवाब अधिकारियों के पास नहीं है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को पानी के लिए और इंतजार करना पड़ सकता है।
कोट- ट्रांसफार्मर में खराबी के चलते योजना से जलापूर्ति ठप है। नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया है। जल्द जलापूर्ति सुचारू होगी।

सोनू भट्ट, जेई, जल संस्थान, चौखुटिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed