फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Crisis in Almora

बाजार के कई इलाकों में नहीं हुई पानी की आपूर्ति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Water Crisis in Almora
अल्मोड़ा। कोसी में पंपों को बिजली आपूर्ति करने वाले मैन कंट्रोल पैनल में तड़के आग लग गई। इससे पांच घंटे पंप नहीं चले। इससे मुख्य बाजार समेत आसपास के इलाकों में रविवार को पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। कोसी में स्थित ट्रांसफार्मर से पंपों को बिजली आपूर्ति करने वाली लाइन के मैन कंट्रोल पैनल में तड़के करीब चार बजे अचानक आग लग गई। इसके कंट्रोल पैनल फुंक गया। इस कारण सुबह चार बजे से नौ बजे तक पानी की सप्लाई ठप रही। बाद में कंट्रोल पैनल बदला गया। इसके बाद नौ बजे पानी सप्लाई शुरू हुई। इस कारण सर्किट हाउस टैंक से जुड़े बाजार क्षेत्र और आसपास के इलाकों में रविवार को पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। जल संस्थान के एई मुकेश कुमार ने बताया कि सर्किट हाउस टैंक से बाजार क्षेत्र की पाइप लाइन के वाल्व को भी बदला गया, जिससे बाजार इलाके में पानी नहीं खोला जा सका। सोमवार से पानी की आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed