{"_id":"653644cf87d78bddb50c60d4","slug":"water-crisis-in-almora-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी पंपिंग योजना: पेयजल की किल्लत, 60 हजार आबादी को दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी पंपिंग योजना: पेयजल की किल्लत, 60 हजार आबादी को दिक्कत
Mon, 23 Oct 2023 03:33 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 23 Oct 2023 03:33 PM IST
सार
अल्मोड़ा में लगातार तीसरे दिन भी कोसी पंपिंग योजना से जलाशयों में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हुई। इससे नगर की 60 हजार की आबादी को समस्याओं का सामनाा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पेयजल की किल्लत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर में पेयजल व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पा रही है। लगातार तीसरे दिन भी कोसी पंपिंग योजना से जलाशयों में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हुई। इससे नगर की 60 हजार की आबादी को समस्याओं का सामनाा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
पर्याप्त पानी नहीं मिलने से लोगों को नौले-धारों की दौड़ लगाकर अपनी जरूरत को पूरा करना पड़ा। नगर की प्यास बुझाने वाली कोसी पंपिंग योजना से जुड़ी बिजली लाइन में खराबी आने से बीते शुक्रवार को पंपिंग नहीं हो सकी।
विज्ञापन
शनिवार को भी यूपीसीएल ने खराबी को दूर किया तो पंप हाउस के पैनल में चूहा घुसने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई और योजना के पंप बंद रहे। ऐसे में तय समय तक पंपिंग न होने से नगर के जलाशयों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच सका और पेयजल आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
रविवार को भी हालात पटरी पर नहीं लौट सके। खत्याड़ी, रानीधारा दुगालखोला, खोल्टा सहित अन्य हिस्सों में पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हुई। ऐसे में लोगों को नौले-धारों की दौड़ लगानी पड़ी। तब जाकर पानी की व्यवस्था हुई।
बीते चार दिन से नलों में पर्याप्त पानी नहीं आ रहा है। हमें नौले-धारों की दौड़ लगानी पड़ रही है। यह जल संस्थान की लापरवाही है। - आनंद सिंह कनवाल, खत्याड़ी।
पर्याप्त पानी नहीं मिलना गंभीर है। लंबे समय से हम पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। जल संस्थान को जल्द व्यवस्था में सुधार करना होगा। -प्रेम सिंह कनवाल, खत्याड़ी।