फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Crisis

ठंड में लोगों के हलक सूखे, हवालबाग के कई गांवों में पेयजल किल्लत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Water Crisis
अल्मोड़ा। कोसी-कसार पेयजल योजना में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। जिस कारण हवालबाग विकासखंड के कई गांवों में ठंड के मौसम में भी लोगों के हलक सूखे हैं। लोग स्थानी गधेरों और स्रोतों से पानी ढो रहे हैं।
विज्ञापन

कोसी-कसारदेवी पेयजल योजना से माट, मटेना, गधोली को पेयजल आपूर्ति की जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई सालों में योजना में पानी की नियमित आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि कसारदेवी में बने टैंक तक पानी की आपूर्ति हो रही है लेकिन टीकमगढ़ टैंक तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जबकि टीकमगढ़ टैंक से से माट, मटेना, गधोली आदि गांवों को पेयजल आपूर्ति होती है। ठंड के मौसम में पानी नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। नल में पानी नहीं टपकने से ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ते जा रही है। पानी की आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण आसपास के नौलों, गधेरों से पानी ढो रहे हैं। छोटे बच्चों का अधिक समय पानी ढोेने में बीत रहा है। परिवार और पशुओं के लिए पानी का इंतजाम करने में ग्रामीणों को मशक्कत करनी पड़ रही है। इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। पानी की किल्लत के चलते शादी विवाह आदि बड़े आयोजनों में लोगों को भारी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने कहना है कि इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग को सूचना दी लेकिन पानी की आपूर्ति अब तक सुचारू नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि पानी नहीं आने के बावजूद पानी का बिल पूरा चुकाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ठंड के मौसम में पानी की नियमित आपूर्ति न होने से काफी दिक्कतें हो रही है। इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग से गुहार लगाई थी लेकिन अब तक पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हुई। पेयजल आपूर्ति जल्द सुचारु की जाए ताकि किसी गांव के लोगों को किसी भी तरह की दिक्कतें न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अर्जुन सिंह मुस्युनी, प्रधान गधोली
नलों में पानी न आने से स्थानीय नौले, गधेरों से पानी ढो रहे हैं। परिवार के एक सदस्य का पूरा दिन पानी ढोने में ही बर्बाद हो जा रहा है। जिससे काफी दिक्कतें हो रही है। लंबे समय से पेयजल वितरण व्यवस्था चरमराई है लेकिन कई बार सूचना देने के बावजूद अब तक इसमें सुधार नहीं हुआ है।
- मनोज सिंह मेहरा, प्रधान माट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed