फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Water Crises in Almora

पैसा पानी की तरह बहाया, फिर भी हलक सूखे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Water Crises in Almora
कोसी में इंटेकवेल के समीप धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। इंटेकवेल की एसआईटी जांच कराने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोसी में इंटकेवेल के समीप धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने इंटेकवेल के निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाया और कहा इसके चलते जनता को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ता नगर से आठ किमी दूर कोसी में इंटेकवेल के समीप पहुंचा और दिन में बारह बजे से अपराह्न दो बजे तक धरना दिया। इस अवसर पर हुई सभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे ने कहा कि नगर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई वर्षों से पेयजल किलल्त बनी हुई है। वर्तमान सरकार में कोसी में करोड़ों की लागत से इंटेकवेल का निर्माण किया लेकिन इसके बाद भी अल्मोड़ा की पेयजल की समस्या जस की तस बनी हुई है। आरोप लगाया कि इंटेकवेल के निर्माण में अनियमितताएं हुई हैं।
विज्ञापन

नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला ने कहा कि जनता पेयजल की समस्या से जूझ रही है लेकिन सरकार इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए है। कहा कि जनता का करोड़ों रुपया फूंककर इंटेकवेल बनाया गया पर जनता अभी भी लगातार पेयजल को तरस रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इंटेकवेल की एसआईटी जांच नहीं कराई तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग रहे मौजूद
प्रदर्शन में महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, गीता मेहरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा, यूथ अध्यक्ष निर्मल रावत, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पांडेय, हर्ष कनवाल, अरविंद रौतेला, देवेंद्र सिंह बिष्ट, ललित सतवाल, दीपा साह, राधा बिष्ट, अशोक ग्वासीकोटी, संजय कुमार, कुंदन नेगी, आनंद बिष्ट, कुलदीप सिंह, आशीष कुमार, विजय कनवाल, अमन पाठक, मजहर अली, शरद साह आदि ने भाग लिया। संचालन पूर्व प्रदेश सचिव राबिन मनोज भंडारी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed