{"_id":"c30df073dbcc85331e9553164b5e94cf","slug":"water-corporation-studded-locks-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम में जड़े ताले, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम में जड़े ताले, प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 01 Feb 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले 20 दिन से पानी का संकट झेल रहे खनियां के ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों ने जल निगम परिसर में धरना, प्रदर्शन किया और कार्यालय में ताले जड़ दिए। उनका कहना था कि गांव के लिए बनी पेयजल योजना के टैंक भू धंसाव की चपेट में हैं, लेकिन संबंधित विभाग अन्यत्र शिफ्ट करने में टालमटोल कर रहे हैं। अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
मालूम हो कि राय स्टेट पर जिस स्थान पर खनिया पेयजल योजना के टैंक बने हैं, वह भू धंसाव के कारण क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे पंपिंग नहीं हो रही है। प्रधान राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि 20 दिन से ग्रामीण पानी का संकट झेल रहे हैं, अन्यत्र स्रोतों से किसी तरह व्यवस्था की जा रही है। पेयजल निगम से कई बार टैंकों को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की गई, लेकिन अधिकारी टालमटोल कर रहे हैं, इसी कारण आंदोलन करना पड़ रहा है। शीघ्र टैंक स्थानांतरित नहीं किए गए तो ग्रामीण आंदोलन शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
बीडीसी सदस्य पुष्पा बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य महेश आर्या, पूर्व बीडीसी राजेंद्र सिंह, सावित्री बिष्ट, तुलसी बिष्ट, गोपाल सिंह, उमेद सिंह, भगवंत सिंह, आनंद सिंह, खुशाल सिंह सहित 85 से अधिक ग्रामीण मौजूद थे। इधर जल निगम के एई केपीएस गंगवार ने बताया कि डीएम ने पूरी फाइल मंगाई है। दो तीन दिन के भीतर मामला सुलझ जाएगा।
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख ने भी दिया समर्थन
रानीखेत। ताड़ीखेत की ब्लाक प्रमुख रचना रावत आंदोलन को समर्थन जताते हुए महिलाओं के साथ जल निगम जा पहुंची, उन्होंने कहा कि ग्रामीण पानी के लिए परेशान हैं और विभाग मूकदर्शक बने हुए हैं। यदि शीघ्र टैंक को अन्यत्र शिफ्ट नहीं किया गया तो वह स्वयं धरने पर बैठेंगी।