फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Warrior Ganga Singh Dhoni is no more

1962-65 की लड़ाई के योद्धा गंगा सिंह धौनी नहीं रहे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Warrior Ganga Singh Dhoni is no more
गंगा सिंह धौनी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। 1962 और 1965 की लड़ाई में दुश्मनों के दांत खट्टे करने वाले सेना के सूबेदार (रिटायर्ड) और बिहार पुलिस से सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर गंगा सिंह धौनी का सोमवार देर रात निधन हो गया है। वह 80 वर्ष के थे। जीवन के अंतिम समय तक उनमें देश के प्रति जज्बा, प्यार और दुश्मन के प्रति आंखों में ललकार थी।
विज्ञापन

लमगड़ा विकासखंड के अंतर्गत मल्ला सालम के ग्राम पंचायत ध्यूली धौनी निवासी गंगा सिंह धौनी भारतीय सेना में सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेना में रहने के दौरान उन्होंने 1962 में चीन और 1965 में पाकिस्तान से हुए युद्ध में दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। 1962 में चीन से हुए युद्ध में उनके पांव में गोली लग गई। इसके बाद भी उनके जोश में कोई कमी नहीं आई। गंगा सिंह ने फिर 1965 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध लड़ा। युद्ध में सराहनीय प्रदर्शन के लिए सेना की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया था। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने बिहार पुलिस में सेवाएं दीं और इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हुए। गांव की माटी से उन्हें इस कदर प्रेम था कि सेवानिवृत्ति के बाद जीवन के अंतिम क्षणों तक उन्होंने गांव नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

गंगा सिंह धौनी से गांव के बच्चे लड़ाई के किस्से सुनते थे तो वे भी जोश से भर जाते थे। गंगा सिंह युवाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित करते थे। वह गांव के सबसे उम्रदराज व्यक्ति थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरे गांव और क्षेत्र में शोक की लहर है। बुधवार की सुबह छह बजे उनके निवास स्थान से श्री टंकेश्वर चित्रशिला घाट के लिए शवयात्रा निकलेगी। गंगा सिंह के निधन पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि गंगा सिंह युवाओं के प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा सिंह धौनी के निधन पर शोक जताया
अल्मोड़ा। सेना के सूबेदार (रिटायर्ड) और बिहार पुलिस के इंस्पेक्टर गंगा सिंह धौनी के निधन पर राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह मेर, युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव देवेंद्र धौनी, ब्लॉक अध्यक्ष दीवान सतवाल, चंदन बोरा, प्रधान आनंद धौनी, पूर्व प्रधान गोविंद धौनी, न्याय पंचायत अध्यक्ष पान सिंह बोरा आदि ने शोक जताया है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि गंगा सिंह की देशभक्ति से युवाओं को प्रेरणा मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed