{"_id":"5793c9c04f1c1bed43c4b55a","slug":"wanted-road","type":"story","status":"publish","title_hn":" लंबे समय से सड़क निर्माण न होने से परेशान हैं कुनीगाड़ के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे समय से सड़क निर्माण न होने से परेशान हैं कुनीगाड़ के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
Updated Sun, 24 Jul 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
यहीं से बननी है रोड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। रामपुर-कुनीगाड़ मोटर मार्ग के महज डेढ़ किमी के बीच के हिस्से में लंबे समय से सड़क का निर्माण कार्य न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके चलते लोगों को दूसरे मार्ग से पांच गुनी दूरी तय करने के साथ ही चौगुना किराया देना पड़ रहा है। कुनीगाड़ के ग्रामीणों को महज डेढ़ किमी के फेर में 40 किमी का फेर लगाना पड़ रहा है। असल में कुनीगाड़ से चौखुटिया की दूरी वाया भनोटिया-रामपुर महज आठ किमी है।
विज्ञापन
लोनिवि के चमोली डिवीजन में हिरुली बाजार, रानीखेत डिवीजन में भनोटिया तक सड़क बन चुकी है, लेकिन रानीखेत डिवीजन के अधीन आने वाले रामपुर के भनोटिया, कुनीगाड़ के हिरुली बाजार के बीच के करीब डेढ़ किमी के हिस्से में वन भूमि के चलते लंबे समय से स्वीकृति नहीं मिल पा रही है। जिससे लोगों को वाया पंडुवाखाल सड़क से 40 किमी की दूरी तय करनी पड़ रही है। जिसमें लोगों को एक तरफ का किराया 80 रुपये तो देना ही पड़ रहा है, साथ ही आवागमन में भी चार घंटे बर्बाद हो रहे हैं।
विज्ञापन