फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Voting took place in the mountains, voting percentage gasped

Almora News: पहाड़ में फूली मतदान की सांस, हांफ गया वोटिंग प्रतिशत

Fri, 19 Apr 2024 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 19 Apr 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Voting took place in the mountains, voting percentage gasped
अल्मोड़ा। जागरूकता अभियान के बाद भी अल्मोड़ा संसदीय सीट पर मत प्रतिशत नहीं बढ़ सका। यहां सिर्फ 45.17 प्रतिशत मतदाताओं ने ही अपना सांसद चुनने में भागीदारी निभाई। बीते लोकसभा चुनाव की अपेक्षा इस बार यहां 6.83 प्रतिशत मतदान घट गया।
विज्ञापन


अल्मोड़ा संसदीय सीट में शामिल पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और अल्मोड़ा जिलों की 14 विधानसभाओं में 13,59,815 मतदाता पंजीकृत थे। इस बार इस सीट पर 6,19,259 मतदाताओं ने मतदान किया जबकि 7,40,556 मतदाताओं ने मतदान से दूरी बनाई। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 52 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान में अपनी भागीदारी निभाई थी। संवाद
विज्ञापन




सुबह सुस्त, दिन चढ़ने के साथ मतदान ने पकड़ी रफ्तार

शुरुआती दो घंटे में सिर्फ 10.13 प्रतिशत मतदान हुआ जो समाप्ति के बाद 45.17 प्रतिशत रहा

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा संसदीय सीट पर सुबह सुस्त तो दिन चढ़ने के साथ मतदान ने रफ्तार पकड़ी। सुबह के समय कम मतदाता घरों से निकले। दोपहर बाद मतदाताओं ने बूथों का रुख किया और यहां उनकी लाइन लगनी शुरू हुई। शुरुआती दो घंटे में सिर्फ 10.13 प्रतिशत मतदान हुआ जो समाप्ति के बाद 45.17 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत जिलों की 14 विधानसभाओं वाली अल्मोड़ा संसदीय सीट पर 2256 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। सात से नौ बजे तक शुरुआती दो घंटों में 10.13 प्रतिशत मतदान हुआ। दिन चढ़ते ही मतदान ने रफ्तार पकड़ी और अगले दो घंटों में यानि नौ से 11 बजे तक 22.21 प्रतिशत मतदाता बूथ पहुंचे और मतदान किया। वहीं 11 से दोपहर एक बजे तक मत प्रतिशत 32.65, एक से तीन बजे तक 38.43 जबकि तीन बजे से समाप्ति तक मत प्रतिशत 45.17 प्रतिशत रहा। मतदाताओं ने उत्साह के साथ केंद्र पहुंचकर मतदान कर लोकतंत्र के उत्सव में अपनी भागीदारी निभाई।



18 पोलिंग पार्टियां लौटीं

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले में 920 पोलिंग पार्टियों ने मतदान संपन्न कराया। जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर ने बताया कि शुक्रवार देर शाम तक 18 पोलिंग पार्टियां लौट गईं हैं। कई पार्टिंयां बूथों से रवाना हुई हैं।



बागेश्वर जिले में 54.16 प्रतिशत मतदान

बागेश्वर। बागेश्वर जिले में इस बार 54.16 प्रतिशत मतदान हुआ है। यह पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में 2.98 प्रतिशत कम है। इसमें पोस्टल बैलेट के मत नहीं जुड़े हैं। मतगणना के दिन मत प्रतिशत में थोड़ा अंतर आएगा।


शुक्रवार की सुबह ठीक सात बजे जिले की दोनों विधानसभा सीटों के 381 मतदेय स्थलों में मतदान शुरू हो गया था। सुबह मतदान में काफी तेजी देखी गई। जिला मुख्यालय, बागेश्वर विकासखंड के अन्य इलाकों के साथ ही कपकोट, गरुड़ विकासखंड और कांडा तहसाल क्षेत्र में लोगों ने मतदान केंद्रों का रुख किया। वोट देने निकले लोगों में महिलाओं की संख्या अधिक थी।



बागेश्वर में वोटिंग की रफ्तार

सुबह नौ बजे 13 प्रतिशत

सुबह 11 तक 27.38 प्रतिशत

दोपहर एक बजे तक 37.32 प्रतिशत

अपरान्ह तीन बजे तक 44.58 प्रतिशत

शाम पांच बजे तक 54.16 प्रतिशत



बागेश्वर जिले का मतदान प्रतिशत

2014

कुल मतदान-57.80 प्रतिशत

-बागेश्वर-58.97

-कपकोट-56.40



-2019

कुल मतदान 57.14 प्रतिशत

-बागेश्वर-58.21

-कपकोट-55.88



-2024 में विधानसभा वार मतदान प्रतिशत

कुल मतदान-

54.16 प्रतिशत

-बागेश्वर-54.90

-कपकोट-53.28



फोटो 19 बीजीएस 20 और बीजीएस 22 से 33 पी

कपकोट 44.00

बागेश्वर 46.00






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed