{"_id":"ecbde26b1fd56daef464e640887bfe62","slug":"voter-day-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकली जागरूकता रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर निकली जागरूकता रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 26 Jan 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर अल्मोड़ा में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। नंदादेवी मंदिर प्रांगण से शुरू हुई रैली बाजार से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। कलक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम विनोद कुमार सुमन ने कहा कि 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक होना होगा। मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी की भागीदारी जरूरी है। जिले में विभिन्न स्थानों पर हुए कार्यक्रमों में 4435 युवा मतदाताओं को पहचान पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
सुबह नंदादेवी मंदिर प्रांगण से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। डीएम ने रैली को रवाना किया। रैली में डायट के प्रशिक्षणार्थी, एसएसजे परिसर के छात्र-छात्राएं, युवा मतदाता, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। रैली के आगे छोलिया दल चल रहा था। कलक्ट्रेट में हुए कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदार सभी की है। वोट हमारा अधिकार है इसे कभी न करना बेकार की सोच से आगे बढ़ना होगा। इस मौके पर युवा मतदाता अंतर्राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग सेन को बैच और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
साथ ही युवा मतदाता हिमानी, बबीता, विनोद टम्टा, कुंवर राकेश थापा को मतदाता पहचान पत्र सौंपा। इस मौके पर सीडीओ डा. अहमद इकबाल, एडीएम प्रकाश चंद्र, एसडीएम रिंकू बिष्ट, ईला गिरि, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी, अख्तर हुसैन, महेश परिहार, चंदन पांडे, सहायक निर्वाचन अधिकारी एमसी जोेशी, डायट के प्राचार्य दिनेश सती, जीएस गैड़ा आदि मौजूद थे। पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम में एसपी केएस नगन्याल ने नए मतदाताओं को जागरूक करने का आह्वान किया। वोट डालने के लिए सभी को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
उधर डायट, जीआईसी पेटशाल में भी विभिन्न कार्यक्रम हुए। एसएसजे परिसर में निदेशक प्रो. आरएस पथनी ने मतदाताओं को शपथ दिलाई। जीजीआईसी बाड़ेछीना की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने रैली निकाली। स्कूल में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्या सुशीला बोरा ने मतदान का महत्व बताया। न्याय पंचायत खत्याड़ी में भी 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं को सम्मानित किया गया।