{"_id":"cab3d171f168ea2360989f91c2fe84c8","slug":"visit-uproar-rose-municipal-board-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंगामे की भेंट चढ़ी पालिका बोर्ड की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंगामे की भेंट चढ़ी पालिका बोर्ड की बैठक
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/अल्मोड़ा।
Updated Wed, 15 Jul 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छकार कर्मियों के हंगामे के कारण अल्मोड़ा पालिका बोर्ड की बैठक स्थगित कर दी गई। जैसे ही बैठक शुरू हुई दर्जनों स्वच्छकार कर्मचारी कक्ष में घुस आए और उन्होंने कहा कि जब तक संविदा में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जाएगा बैठक नहीं होने दी जाएगी। कुछ देर बाद ही बैठक स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
स्वच्छकार कर्मियों को जैसे ही बैठक शुरू होने की जानकारी मिली तभी दर्जनों कर्मचारी कक्ष में आ धमके और उन्होंने कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर हंगामा किया। उनका कहना था कि जब तक कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जाता तब तक पालिका बोर्ड की बैठक नहीं होने दी जाएगी। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी और अन्य सभासदों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। कर्मचारियों का रुख देखते हुए कुछ देर बाद बैठक स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
इधर पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि संविदा पर कार्यरत स्वच्छकार कर्मियों को नियमित करने का मामला शासन स्तर पर लंबित है। मुख्यमंत्री भी इस बारे में पूर्व में घोषणा कर चुके हैं, लेकिन फिलहाल शासन से आदेश किए जाने हैं। उन्होंने कहा कि शासन से आदेश जारी होने के बाद नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन