फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Vishvakarma Jayanti

नगर में निकली भगवान विश्वकर्मा की शोभायात्रा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Vishvakarma Jayanti
अल्मोड़ा में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति की शोभा यात्रा निकालते श्रमिक और अन्य। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। श्री शै: भैरव मंदिर में स्थापित भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति को शोभायात्रा के साथ शनिवार को दोपहर बाद क्वारब में विसर्जित कर दिया गया। शोभायात्रा में शामिल मजदूर समुदाय के लोग मूर्ति को वाहन में सजाकर ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते मालरोड, चौघानपाटा, करबला होते हुए क्वारब पहुंचे। जहां मूर्ति को जयकारों के बीच क्वारब में संगम पर विसर्जित किया। शुक्रवार को विश्वकर्मा दिवस पर मजदूरों ने श्री शै: भैरव मंदिर में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित की थी। इस दौरान वहां भजन कीर्तन हुए। शनिवार की रविवार सुबह भी पूजा अर्चना की। इसके बाद नगर में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति की शोभायात्रा निकाली गई। श्रमिक जयकारों के साथ भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति को सजाकर वाहन में नाचते गाते, भजन करते हुए मालरोड, चौघानपाटा, कर्बला होते हुए क्वारब की ओर ले गए। कार्यक्रम में दलीप पटेल, मोहित शर्मा, भावजी पटेल, प्रकाश प्रसाद, राम प्रकाश कुशवाहा,अशोक पटेल, प्रकाश, नंदन प्रसाद समते कई श्रमिक और शिल्पी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed