फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Viral Boy Pradeep Got An Offer Of Army Training

प्रदीप को मिला सैन्य अकादमी में प्रशिक्षण का प्रस्ताव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Viral Boy Pradeep Got An Offer Of Army Training
फोटो- प्रदीप मेहरा - फोटो : ALMORA
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। सेना में भर्ती होने की ललक के साथ रात में नोएडा की सड़कों पर दौड़ने वाले अल्मोड़ा जिले के प्रदीप मेहरा का वीडियो सामने आने पर सैन्य अफसर तैयार करने वाली पंजाब स्थित प्रतिष्ठित मिनर्वा अकादमी ने उसे तीन साल तक ट्रेनिंग देने का प्रस्ताव दिया है। यह जानकारी फिल्म निर्माता और लेखक विनोद कापड़ी ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर शेयर की है। हालांकि प्रदीप का कहना है कि उसे अभी लिखित में यह प्रस्ताव नहीं मिला है। यदि ऐसा है तो यह शानदार प्रस्ताव है।
विज्ञापन

बीमार मां के इलाज के लिए दिन में नौकरी और खुद सेना में भर्ती होने के लिए नोएडा की सड़कों पर दौड़ रहे चौखुटिया के ग्राम पंचायत ढनाण निवासी मजदूर त्रिलोक सिंह मेहरा के बेटे प्रदीप मेहरा का वीडियो फिल्म निर्माता और लेखक विनोद कापड़ी ने अपने फेसबुक एकाउंट में शेयर किया था। उसके संघर्षमय जीवन की दास्तां को बया करती कहानी सुर्खियां बनी थी। कई लोग उसकी मदद को आगे आए थे। अब पिछले सात दशकों से सेना के लिए अफसर तैयार कर रही पंजाब स्थित मिनर्वा अकादमी ने भी प्रदीप को तीन साल तक ट्रेनिंग देने का प्रस्ताव दिया है। इसे भी विनोद कापड़ी ने अपने ट्वीटर एकाउंट से साझा किया है। इधर प्रदीप का कहना है कि इस तरह का प्रस्ताव मिला है तो वह अवश्य जाकर ट्रेनिंग लेगा। उसका सपना सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का है।
विज्ञापन

इस तरह का प्रस्ताव उनके जीवन के असल मकसद को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
नांण गांव के सबसे गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रदीप के घर की माली हालत बहुत खराब है। एक छोटे से कमरे में पूरा परिवार किसी तरह जीवन यापन कर रहा है। उधर, विनोद कापड़ी ने कहा कि उनके लिए इस हफ्ते की यह सबसे अच्छी खबर है। एकेडमी अवॉर्ड जीतने से भी बड़ी खबर। इस प्रस्ताव से अब सपने साकार होंगे। (हेम कांडपाल)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed