फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers will be CONNECTED BY ROAD

कालनू, देहोली के ग्रामीणों का सड़क से जुड़ने का सपना हुआ साकार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Villagers will be CONNECTED BY ROAD
रानीखेत (अल्मोड़ा)। वर्षों से मोटर मार्ग की राह देख रहे सिवाली, कालनू, देहोली सहित आसपास के ग्रामीणों का अब सड़क से जुड़ने का सपना साकार होने की उम्मीद है। क्षेत्रीय विधायक और मंत्री रेखा आर्या ने चौबटिया-नागपानी-देहोली मोटर मार्ग का सिवाली गधेरे से शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मोटर मार्ग से क्षेत्र की एक हजार से अधिक जनसंख्या को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि अपनी निधि से 12 लाख रुपये कार्यदायी संस्था जिला पंचायत को दिए गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि इस मोटर मार्ग के लिए ग्रामीणों ने कई बार आंदोलन किए। पूर्व में इसके लिए धन स्वीकृत था, लेकिन कुछ भूमि सेना की आड़े आ रही थी, अब इस लिंक मार्ग से ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। लगभग ढाई किमी लंबे इस लिंक मार्ग के लिए विधायक निधि से 12 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। निर्माण कार्य की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

विधायक रेखा आर्या ने कहा कि भविष्य में भी वह कंडारखुवा क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। बता दें कि सड़क के अभाव में ग्रामीणों को तीन से चार किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर चौबटिया पहुंचना पड़ता है। इस दौरान देहोली ग्राम प्रधान गंगा देवी, भाजपा मजखाली मंडल अध्यक्ष विशन कनवाल, कालनू के प्रधान मोहन राम, जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, गोपाल दत्त सती, ख्याली राम सती, प्रीतम सती, पूर्व प्रधान हेम चंद्र सती, जीवन फर्त्याल, जगदीश सती, नारायण सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज सती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed