फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers took anti-drug pledge

ग्रामीणों ने ली नशाविरोधी शपथ

Fri, 28 Oct 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।  Updated Fri, 28 Oct 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Villagers took anti-drug pledge
ग्रामीणों ने ली नशाविरोधी शपथ - फोटो : अमर उजाला

रानीखेत (अल्मोड़ा)। नशा हटाओ, पलायन रोको, पहाड़ बचाओ पद यात्रा अब ताड़ीखेत ब्लॉक में प्रवेश कर चुकी है। पदयात्रा का धूराफाट क्षेत्र के गांवों में भव्य स्वागत हुआ, ग्रामीणों ने नशा उन्मूलन के लिए संघर्ष करने का संकल्प जताया। ग्रामीण क्षेत्रों से बेइंतहा हो रहे पलायन की पीड़ा भी ग्रामीणों के चेहरों पर साफ झलक रही थी। ग्रामीणों का कहना था कि सरकारों की उपेक्षा के चलते गांव खाली हो गए हैं, खेत बंजर छूट रहे हैं।

विज्ञापन


भिकियासैंण, द्वाराहाट ब्लॉक के गांवों में जनजागरण के बाद नशा हटाओ, पलायन रोको, पहाड़ बचाओ पदयात्रा का ताड़ीखेत ब्लॉक के बिल्लेख, हिड़ाम, सौला, पनघट आदि गांवों में भव्य स्वागत हुआ। यात्रा के संयोजक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि सरकारों की उपेक्षा के चलते पहाड़ खाली हो चुके हैं। जंगली जानवरों के आतंक के चलते खेती बंजर होने की कगार पर है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश बूढ़े बुजुर्ग ही रह गए हैं।
विज्ञापन


नशे की लत के चलते युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। यात्रा के माध्यम से लोगों को नशे की लत से दूर रहने, अन्य सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करना है। क्षेत्र में भारी संख्या में महिलाओं, पुरुषों ने नशा उन्मूलन के खिलाफ संघर्ष का एलान किया। बीडीसी सदस्य हंसी देवी, आयोजक मदन उप्रेती, न्याय पंचायत प्रभारी गोविंद बल्लभ, हरीश बौड़ाई, महेश पुरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्मोड़ा। पुष्पलता जोशी स्मृति सार्वजनिक दातव्य न्यास ने जीआईसी कमलेश्वर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया। वक्ताओं ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नशामुक्त रहने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि मदन लाल साह ने कहा कि समाज में दिखावे की प्रवृत्तियां युवा पीढ़ी का पथभ्रष्ट कर रही हैं। युवाओं को नशे से दूर रहना होगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष विपिन चंद्र जोशी ने कहा कि समाज के पिछड़े क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ाने का ट्रस्ट का उद्देश्य है।

उपाध्यक्ष दयाकृष्ण कांडपाल ने कहा कि युवाओं को नशे से बचना होगा। ट्रस्ट की ओर से 20 बच्चों को स्वेटर, चार मेधावी छात्रों को आर्थिक सहयोग, पुरस्कार, 32 छात्राओं को मेडल, 32 छात्राओं को पुष्पलता जोशी स्मृति प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए।


समारोह की अध्यक्षता न्यास के अध्यक्ष विपिन चंद्र जोशी और संचालन ट्रस्ट के उपाध्यक्ष दयाकृष्ण कांडपाल ने किया। समारोह में प्रधानाचार्य नीरज पंत समेत शिक्षक दिनेश जोशी, पूरन चंद्र तिवारी, भगीरथ पांडे, भुवन चंद्र जोशी आदि ने विचार रखे। इससे पहले प्राथमिक स्कूल कपिलेश्वर के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed