फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers stopped traffic

समस्याओं से आजिज लोगों ने दो घंटे बंद किया बागेश्वर मार्ग 

Fri, 02 Sep 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा।
ब्यूरो, अमर उजाला अल्मोड़ा। Updated Fri, 02 Sep 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
Villagers stopped traffic
ग्रामीणों ने रोका ट्रैफिक - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। बसौली ताकुला क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटर मार्ग पर बसौली में जाम लगा दिया। बाद में मौके पर पहुंचे एसडीएम के साथ हुई समझौता वार्ता के बाद जाम हटाया गया। जाम के चलते करीब दो घंटे तक सड़क में दोनों तरफ दर्जनों वाहन फंसे रहे। 

विज्ञापन


ग्राम प्रधान संगठन, वन पंचायत सरपंच संगठन, मल्ला स्यूनरा विकास मंच, उत्तराखंड संसाधन पंचायत, क्षेत्रीय विकास मंच के नेतृत्व में सुबह करीब आठ बजे भारी तादात में ग्रामीणों ने अल्मोड़ा-बागेश्वर मोटरमार्ग पर बसौली में चक्काजाम कर दिया। जाम के चलते दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से बार-बार मिल चुके हैं, लेकिन समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। सभा की अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता बालम सिंह सुयाल ने और संचालन रघुवर जोशी और मदन बिष्ट द्वारा किया गया। बाद में करीब दस बजे एसडीएम विवेक राय की उपस्थिति में दोनों पक्षों के बीच हुए लिखित समझौते के बाद जाम खोला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


   समझौते के अनुसार खंड शिक्षा अधिकारी तीन दिन गणानाथ कार्यालय में बैठेंगे। आईटीआई में इसी सत्र से इलेक्ट्रीशियन और वेल्डर ट्रेड की कक्षाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी। इसके अलावा नाई-ढौल मोटर मार्ग में डामरीकरण कार्य नवंबर तक प्रारंभ करने, ताकुला-गणानाथ मोटरमार्ग में निर्माण कार्य तत्काल दोनों ओर से प्रारंभ करने, ताकुला में विद्युत उप केंद्र खोलने के लिए शासन को डीपीआर भेजने की बात पर सहमति हुई।

तय हुआ कि नाई-ढौल क्षेत्र में विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान को कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी। बसौली से खड़ाऊ के लिए स्वीकृत शहीद मोहन सिंह मार्ग का निर्माण कार्य वर्तमान फसल कटने के तुरंत बाद शुरू कर दिया जाएगा और जंगली सुअरों द्वारा की जा रही फसल क्षति का मुआवजा दिया जाएगा।


ग्रामीणों ने कहा कि मांगें तय समय पर नहीं मानी गई तो दोबारा आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। समझौता वार्ता में एसडीएम विवेक राय के अलावा मुख्य शिक्षा अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, आईटीआई के प्रधानाचार्य, प्रभागीय वनाधिकारी, डिप्टी सीएमओ, विभिन्न संगठनों से जुड़े सुनील बाराकोटी, ईश्वर जोशी, नवीन पंत, बचुली देवी, दिनेश लोहनी, चंदन सिंह बिष्ट, दीप नारायण भाकुनी, जगदीश सुयाल, राजेन्द्र भाकुनी, बिशन बाराकोटी, योगेश बाराकोटी, कनिष्ठ प्रमुख जगमोहन पिलख्वाल आदि शामिल थे।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed