फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers demonstrated regarding the road

Almora News: सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 23 Feb 2024 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 23 Feb 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated regarding the road
सड़क की मांग को लेकर नारेबाजी करते भल्टवानी के लोग। संवाद
चौखुटियाा (अल्मोड़ा)। दूरस्थ भल्टवानी क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायतों के लगभग आधा दर्जन राजस्व गांव मोटर मार्ग से वंचित हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ विरोध जताया। निर्णय लिया कि शीघ्र गांवों को मोटर मार्ग से जोड़ने की कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामीण लोकसभा चुनाव बहिष्कार को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


विकासखंड के ग्राम पंचायत जैंठा, बाईसओखला, खत्याड़ी की सात राजस्व ग्राम पंचायतें क्रमशः भल्टवानी वार-पार, खत्याड़ी के दाडिखाता, मल्ला जैंठा, सुखाल बाखली, ब्रह्मदेव चौरी, नबाडा गांव के ग्रामीण अभी तक सड़क से वंचित हैं। शुक्रवार को मंदिर पर एकत्रित होकर सड़क से छूटे गांव के ग्रामीणों ने बैठक कर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया गया तथा शीघ्र सड़क से जोड़ने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायतों में सब्जी व फलोत्पादन का काफी व्यवसाय होता है लेकिन यातायात की सुविधा नहीं होने से वाजिब कीमत नहीं मिल पाती है। वहीं गंभीर रोगियों, गर्भवती महिलाओं के उपचार में भी ग्रामीणों को डोली का सहारा मोटर मार्ग तक ले जाने के लिए करना पड़ता है। ग्रामीणों ने कहा कि गजार से झुनेला गांव तक लगभग 8 किलोमीटर प्रधानमंत्री सड़क बनी है, इसी से आगे सड़क बनाने की जरूरत है। जिसमें 6 से 8 किलोमीटर सड़क निर्माण से सभी राजस्व गांव जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन


बैठक व प्रदर्शन में तुलसी देवी, चंपा देवी, जानकी देवी, देवकी देवी, जगदीश कांडपाल, शांति देवी, पुष्पा, जगदीश, राधा देवी, जय दत्त ममगाईं आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed