फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers contribute to save jungle .

शीतलाखेत वालों से लें सबक, यहां तो ग्रामीणों ने आग से बचा रखे हैं जंगल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Villagers contribute to save jungle .
अल्मोड़ा जिले के शीतलाखेत में वनाग्नि से बचाए गए जंगल। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। आग की घटनाओं ने पहाड़ के जंगलों में कहर बरपा रखा है। जगह-जगह जंगल जल रहे हैं। कहीं-कहीं तो जंगल की आग आबादी की ओर आने लगी है। वन संपदा को नुकसान हो रहा है लेकिन अल्मोड़ा जिले का शीतलाखेत क्षेत्र आग की घटनाओं से अछूता है। यहां वनाग्नि की एक भी घटना नहीं हुई है। इसका श्रेय ग्रामीणों का जाता है। उन्होंने जंगलों और वन संपदा को आग से बचाने के लिए शपथ ली है। उन्होंने संकल्प लिया है कि वह पूरे फायर सीजन में अपने खेतों में कूड़ा और कृषि अवशेष नहीं जलाएंगे।
विज्ञापन

पहाड़ों में कई स्थानों पर चीड़ के पेड़ होने के कारण गर्मी में पिरूल गिरता है जिस कारण पहाड़ के जंगलों में वनाग्नि की घटनाएं अधिक होती हैं। जंगलों से लगे हुए खेतों में लोग कूड़ा और कृषि अवशेष भी जलाते हैं जो वनाग्नि का कारण बन जाते हैं। इससे जंगल जलने के साथ ही वन संपदा का भी नुकसान होता है। इस कारण कई स्थानों पर जंगलों में वनाग्नि की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

जंगलों और वन संपदा को आग से बचाने के लिए शीतलाखेत क्षेत्र के ग्राम नौला, सल्ला, धामस, बटगल रौतेला और शीतलाखेत के ग्रामीणों ने मिसाल पेश की है। इन क्षेत्रों के सभी ग्रामीणों, महिला मंगल दल और युवक मंगल दल ने ओण दिवस के रूप में जंगल बचाओ पर्यावरण बचाओ के तहत शपथ ली है कि वह फायर सीजन में मार्च से जून तक अपने खेतों में कूड़ा और कृषि अवशेष नहीं जलाएंगे। इसके चलते इन ग्रामसभाओं में अभी तक एक भी वनाग्नि की घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने की इस पहल की सराहना
अल्मोड़ा। डीएम वंदना सिंह ने ग्रामीणों की इस पहल की सराहना की है। उन्होंने जिले के सभी ग्राम प्रधानों को पत्र भेजकर उनसे अपील की है कि वह वनाग्नि रोकने के लिए पूरा सहयोग करें। गांव में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाएं। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को भी सभी ग्राम प्रधानों को अपील पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed