फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers blocked the Dotiyal-Ramnagar road

ग्रामीणों ने डोटियाल-रामनगर सड़क पर जाम लगाया

Mon, 21 Jan 2019 11:55 PM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: Almora desk Updated Mon, 21 Jan 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the Dotiyal-Ramnagar road
प्रदर्शनकारियों से वार्ता करते तहसीलदार सतीश चंद्र बर्थवाल। - फोटो : अमर उजाला
 थला-मुनडा मोटर मार्ग से भीताकोट तक सड़क बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का जसपुर कोट के कटियाखाल में क्रमिक अनशन 19वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने कटियाखाल से जालीखान तक नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला। उन्होंने जालीखान बाजार के पास डोटियाल-रामनगर मोटर मार्ग पर डेढ़ घंटे जाम लगा दिया और प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क में  दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। कई वाहन जाम में फंसे रहे। बाद में तहसीलदार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की पर वह नहीं माने।  सल्ट के थानाध्यक्ष हरीश प्रसाद ने कहा कि जालीखान बाजार में डोटियाल-रामनगर मोटर मार्ग पर जाम लगाने वाले ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।  
विज्ञापन


सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीण जसपुर कोट के कटियाखाल में सोमवार को 19वें दिन भी क्रमिक अनशन पर बैठे। ग्रामीणों ने यहां से कटियाखाल तक जुुलूस निकाला। जुलूस में ग्रामीण सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। जालीखान पहुंचने पर ग्रामीणों ने डोटियाल-रामनगर मोटर मार्ग पर जाम लगा दिया। तहसीलदार सतीश चंद्र बर्थवाल आंदोलन स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। तहसीलदार ने प्रदर्शनकारियों को जिले के संबंधित अधिकारियों को तीन दिन के भीतर बुलाकर उनसे वार्ता कराने का आश्वासन दिया, लेकिन गुस्साए लोग शांत नहीं हुए। इसके बाद उन्होंने जालीखान से मौलेखाल तक जुलूस निकाला। इसके  बाद जाम खुल गया।
विज्ञापन


किसी अनहोनी की आशंका के चलते प्रदर्शन स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। जुलूस और जाम लगाने वालों में गुणानंद ध्यानी, अमित रावत, कुश राम, सतपाल सिंह,बकतावर सिंह, चंदन सिंह, गोविंद सिंह, दीवान सिंह, गोपाल सिंह, नमन उनियाल, धर्मेन्द्र सिंह, उमेश शर्मा, आनंद सिंह, शकुंतला देवी, आशा देवी, गांगुली देवी, ममता रावत, बबली रावत, सावित्री देवी, बलवंत सिंह, चना देवी, उमा देवी, कांति देवी, मंजू देवी आदि शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed