फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Villagers and migrants get involved in connecting the village by road

श्रमदान कर भूल्यूड़ा के ग्रामीण और प्रवासी गांव को मार्ग से जोड़ने में जुटे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Villagers and migrants get involved in connecting the village by road
श्रमदान कर भूल्यूड़ा गांव के लिए मार्ग तैयार करते ग्रामीण और प्रवासी युवा। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कोरोना महामारी के दौर में हवालबाग विकासखंड के भूल्यूड़ा गांव के ग्रामीणों ने गांव को सड़क से जोड़ने का बीड़ा उठाया है। स्थानीय ग्रामीण और गांव लौटे प्रवासी युवक प्रतिदिन श्रमदान कर पपरसली के समीप से गांव के लिए करीब चार से पांच फीट चौड़ा मार्ग बनाने में जुटे हुए हैं। ग्रामीणों ने दो सप्ताह में आधा किमी मार्ग तैयार भी कर लिया है।
विज्ञापन

पपरसली से भूल्यूड़ा गांव की पैदल दूरी करीब तीन किमी है। पपरसली से सौ मीटर मार्ग ही बना है। भूल्यूड़ा के ग्रामीणों को सड़क तक पहुंचने के लिए करीब तीन किमी पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। गांव को जोड़ने वाला पैदल रास्ता भी ठीक स्थिति में नहीं है। बीमारों को डोली से सड़क तक पहुंचाने में भी ग्रामीणों को काफी दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे थे, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। कोरोना महामारी के दौर में स्थानीय ग्रामीण और घर लौटे प्रवासी युवाओं ने गांव को मार्ग से जोड़ने का निर्णय लिया। पिछले दो सप्ताह से गांव के सभी आयु वर्ग के लोग श्रमदान में जुटे हुए हैं। ग्रामीण सुबह और शाम दो-दो घंटे श्रमदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवकाश के दिन ग्रामीण पूरे दिन खुदाई कर मार्ग का निर्माण करने में जुटे जाते हैं। घरों से गैंती, फावड़ा, बेलचा आदि उपकरणों से मार्ग बना रहे हैं। ग्रामीणों ने अब तक चार से पांच फीट चौड़ा करीब 500 मीटर लंबा मार्ग तैयार कर लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस मार्ग के नीचे की ओर दीवार का निर्माण हो जाए तो इसमें चौपहिया वाहन आसानी से आ जा सकेंगे। श्रमदान में सामाजिक कार्यकर्ता जीवन बिष्ट, ग्राम प्रधान वैशाली टम्टा, बीडीसी सदस्य आनंद सिंह के अलावा प्रवासी कुंदन सिंह बिष्ट, धीरज सिंह, योगेश सिंह, सुंदर, अमित, कमल समेत काफी संख्या ग्रामीण जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed