{"_id":"5f625b538ebc3edc1a58451a","slug":"village-head-organization-raised-demand-for-action-against-ddo-almora-news-hld39719561","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य, शिक्षा संबंधी कार्यों के लिए 1.02 करोड़ की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य, शिक्षा संबंधी कार्यों के लिए 1.02 करोड़ की स्वीकृति
विज्ञापन
अल्मोड़ा में हुई जिला खनिज न्यास की बैठक में मौजूद डीएम नितिन सिंह भदौरिया और अन्य।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। जिला खनिज न्यास की जिला स्तरीय बैठक बुधवार को हुई। इसमें डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी कार्यों के लिए 1.02 करोड़ की राशि स्वीकृत की। उन्होंने कहा कि जिला खनिज फाउंडेशन के तहत प्राप्त होने वाली राशि को स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा आदि के लिए प्राथमिकता के आधार पर व्यय किया जाएगा।
डीएम ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन वाहन और एक एंबुलेंस खरीदने के लिए 45 लाख रुपये, खनन प्रभावित क्षेत्रों के 11 विद्यालयों में रूपांतरण के कार्यों के लिए 33 लाख रुपये, जिला चिकित्सालय, महिला और रानीखेत अस्पताल के लिए अपशिष्ट जल को पुन: उपयोग के लिए एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्रोसेस (इटीपी) प्लांट लगाने के लिए 17 लाख और कटारमल में स्वच्छता संबंधी कार्यों के लिए सात लाख की राशि स्वीकृत हुई।
जिला खनिज न्यास से प्राप्त आय को प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में व्यय कर वहां अवस्थापना कार्य किए जाएंगे। डीएम ने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों के हित और वहां किए जाने वाले कार्यों के लिए संबंधित ग्राम प्रधानों से प्रस्ताव प्राप्त किए जाएं। ताकि ऐसे स्थानों पर खनिज न्यास के तहत कार्य कराए जा सकें। यह कार्य खनन स्थल के दो किमी दायरे में कराया जाएगा। उन्होंने पेयजल और ऊर्जा निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित गांवों से उनके विभागों से संबंधित मांग का प्रस्ताव लेकर भी कार्य कराए जाएं। उपनिदेशक खनिज लेखराज ने खनिज न्यास से अर्जित आय और अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में सीएमओ डॉ. सविता हयांकी, सीईओ एचबी चंद, प्रदूषण बोर्ड के सदस्य आरके चतुर्वेदी, ईई यूपीसीएल डीडी पांगती आदि थे।