फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Village head organization raised demand for action against DDO

ग्राम प्रधान संगठन ने उठाई डीडीओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Village head organization raised demand for action against DDO
अल्मोड़ा में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते ग्राम प्रधान संगठन जिला इकाई के पदाधिकारी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भिकियासैंण तहसील के सीम गांव के ग्राम प्रधान के साथ डीडीओ की ओर से फोन पर की गई कथित अभद्रता के मामले को लेकर ग्राम प्रधान संगठन जिला इकाई का शिष्टमंडल बुधवार को डीएम नितिन सिंह भदौरिया से मिला। शिष्टमंडल ने डीएम से डीडीओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

शिष्टमंडल ने डीएम को बताया कि सीम के ग्राम प्रधान ने विकासखंड के किसी कार्य को लेकर सोमवार को डीडीओ को फोन किया। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ देर बाद डीडीओ ने फोन पर प्रधान के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जिसकी प्रधान द्वारा रिकार्डिंग भी की गई है। शिष्टमंडल में प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी, जिला पंचायत सदस्य नंदन आर्या, नौलाकोट के प्रधान रमेश बोरा, प्रधान किशन सिंह बिष्ट, कसून की प्रधान दीपा मटियानी, प्रधान राजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

डीडीओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर 18 को धरने का एलान
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के मंडल महामंत्री और ग्राम प्रधान सीम संदीप खुल्वे से डीडीओ द्वारा फोन पर अभद्रता किए जाने की निंदा की। उन्होंने इस मामले को लेकर 18 सितंबर से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजकर डीडीओ के खिलाफ राजस्व पुलिस में केस दर्ज करने की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रिलोक भंडारी, महामंत्री मदन मेहर, संदीप खुल्वे, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूर्व प्रमुख नरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व डीसीबी चेयरमैन पान सिंह मावड़ी, तारादत्त शर्मा, गोविंद रावत, निर्मला शर्मा आदि मौजूद थे। उधर मंडल अध्यक्ष स्याल्दे पूरन रजवार और प्रधान संगठन अध्यक्ष भिकियासैंण प्रेम सिंह रावत ने भी डीडीओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीओ ने ग्राम प्रधान के आरोप के बेबुनियाद बताया
अल्मोड़ा। डीडीओ केके पंत ने ग्राम प्रधान सीम की ओर से उन पर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि प्रधान विकासखंड में नियमों के विपरीत कार्य करने को लेकर दबाव बना रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed