फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   VIjay Pandey Elected As Bar Association Chairman

बार एसोसिएशन रानीखेत के विजय पांडेय बने अध्यक्ष, ललित उपाध्यक्ष

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
VIjay Pandey Elected As Bar Association Chairman
अध्यक्ष विजय पांडे - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजय प्रकाश पांडेय ने जीत दर्ज की। उपाध्यक्ष पद पर ललित मोहन आर्य विजयी घोषित हुए। सचिव पद के लिए कुबेर सिंह कार्की, कोषाध्यक्ष नासिर हुसैन तथा संप्रेक्षक पद पर दीप चंद्र भगत पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए मतदान प्रक्रिया बृहस्पतिवार को शुरू हुई। चुनाव पर्यवेक्षक, बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्य हरी सिंह नेगी की देखरेख में मतदान 11 बजे शुरू हुआ और दोपहर दो बजे तक चला। तीन बजे से मतों की गणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद विजय प्रकाश पांडे और हिमांशु बिष्ट के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। विजय को 20 तथा हिमांशु बिष्ट को 16 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर ललित मोहन आर्य को 25 मत मिले, उनके प्रतिद्वंद्वी शाकिर हुसैन को 14 मत मिले। सचिव पद पर कुबेर सिंह कार्की, कोषाध्यक्ष के लिए नासिर हुसैन तथा संप्रेक्षक पद के लिए दीप चंद्र भगत का पहले ही निर्विरोध चयन हो गया था। कुल 36 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। परिणामों की घोषणा के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। चुनाव संपन्न कराने में मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन उपाध्याय, निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट, निवर्तमान अध्यक्ष गंगा सिंह रावत आदि ने सहयोग किया। उपसचिव और पुस्तकालयाध्यक्ष का पद फिलहाल रिक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed