{"_id":"59008e924f1c1b9928c0dd86","slug":"videod-vandalism-case-handed-over-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडीओ हत्याकांड का मामला रेगुलर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडीओ हत्याकांड का मामला रेगुलर पुलिस को सौंपा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 26 Apr 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भनोली तहसील के दूरस्थ गांव पाली गुणादित्य में 19 अप्रैल की रात हुई वीडीओ पनी राम की हत्या का मामला राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित हो गया है। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने आदेश जारी कर दिए हैं। मालूम हो कि उद्यान सचल दल केंद्र पाली गुणादित्य में 19 अप्रैल की रात वीडीओ पनी राम की हत्या कर दी गई थी। राजस्व पुलिस ने इस मामले के आरोपी उद्यान विभाग के माली दीपक बिष्ट को 20 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया था और धारा 302 और एससीएसटी एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने बताया कि उप जिला मजिस्ट्रेट की संस्तुति के आधार पर इस मामले को विवेचना के लिए तत्काल प्रभाव से नियमित पुलिस को हस्तांतरित कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि उप जिला मजिस्ट्रेट भनोली को निर्देश दिए हैं कि वह मामले से संबंधित केस डायरी और अन्य अभिलेख अविलंब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
रेगुलर पुलिस द्वारा अनुसंधान को नामित अधिकारी को राजस्व पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा आवश्यकता पड़ने पर पूर्ण सहयोग दिया जाए। उन्होंने बताया कि प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह, सचिव महिला सशक्तीकरण बाल विकास और पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा को सूचित करते हुए तहसीलदार भनोली को निर्देश दिए कि वह अपराध संबंधी पत्रावली विशेष वाहक के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कोे उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन