{"_id":"58fa4eb04f1c1b9c5c8b46d2","slug":"video-death-due-to-heavy-body-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर भारी वस्तु के प्रहार से हुई वीडीओ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर पर भारी वस्तु के प्रहार से हुई वीडीओ की मौत
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Fri, 21 Apr 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक वीडीओ पनी राम के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भनोली तहसील के दूरस्थ गांव पाली गुणादित्य में बुधवार रात ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीडीओ) की हत्या के आरोपी उद्यान विभाग के माली दीपक बिष्ट को राजस्व पुलिस ने शुक्रवार को जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। मृतक पनी राम के शव का आज पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें उनके सिर पर भारी वस्तु से किए गए प्रहार को हत्या का कारण बताया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
मालूम हो कि बुधवार रात वीडीओ पनी राम की उद्यान सचल केंद्र पाली गुणादित्य में हत्या कर दी गई थी। राज्य पुलिस ने हत्या आरोपी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (माली) दीपक बिष्ट को धारा 302 और एससीएसटी एक्ट में गत सायं ही गिरफ्तार कर लिया था। नायब तहसीलदार बहादुर सिंह कुमल्टा ने बताया कि आरोपी को जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को चौदह दिन की रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इधर राजस्व पुलिस ने मृतक वीडीओ पनी राम के शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम करने वाले बेस अस्पताल के डा. पीकेएस मेहता ने बताया कि पनी राम के सिर में भारी वस्तु से प्रहार किया गया था। जिससे खून बहने और सिर में ब्लड जमने से मौत हुई है। मृत्यु के चौबीस घंटे बाद व्यक्ति द्वारा एल्कोहल पीने की पुष्टि नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार बहादुर सिंह कुमल्टा ने बताया कि वीडीओ के हत्या के मामले की गहनता से जांच की जाएगी। उन्होंने हत्या की साजिश में अन्य लोगों के भी शामिल होने से इंकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वीडीओ और माली के साथ रहे तीसरे व्यक्ति से भी कड़ी पूछताछ की जाएगी।