फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Victoria defeated Shiv Shakti by 39 runs in the league match.

Almora News: लीग मुकाबले में विक्टोरिया ने शिव शक्ति को 39 रनों से हराया

Sat, 10 Oct 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 10 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Victoria defeated Shiv Shakti by 39 runs in the league match.
अल्माेड़ा। एचएनबी स्टेडियम में आयोजित विक्टोरिया प्रीमियर लीग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने मैदान के चारों ओर चौके-छक्कों की बारिश कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। लीग मुकाबले में विक्टोरिया ने शिव शक्ति को 39 रन से पराजित किया। शुक्रवार को लीग मुकाबला विक्टोरिया और शिव शक्ति की टीमों के बीच खेला गया। मैच में शिव शक्ति ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए विक्टोरिया की टीम ने 20 ओवर में 171 रन बनाए। विक्टोरिया की ओर से मनोज बिष्ट ने 30 गेंद में 43 रन की पारी खेली। वहीं अंकित पांडे के ने 12 बेंद में 35 रन बनाए गए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिव शक्ति की टीम 18 ओवर में महज 132 रनों पर ढेर हो गई। विक्टोरिया की ओर से अमन बिष्ट और हेम कुमार आर्य ने तीन-तीन विकेट झटके। विक्टोरिया के मनोज बिष्ट को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मुख्य अतिथि नगर निगम पार्षद और देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा की महिला जिला उपाध्यक्ष वंदना वर्मा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में खास उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed