फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Veterinary Hospital in Almora

Almora News: अल्मोड़ा का जिला पशु अस्पताल उपेक्षित

Tue, 28 Mar 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 28 Mar 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Veterinary Hospital in Almora
अल्मोड़ा। राज्य गठन के 22 साल बाद भी नगर के जिला पशु अस्पताल के लिए अपना भवन नहीं बन सका है। किराये के जर्जर भवन में संचालित इस अस्पताल में हल्की बारिश में भी कक्षों में पानी घुस रहा है। इसके बावजूद अस्पताल के लिए अपना मकान तो दूर जमीन तक नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


देश, प्रदेश में किसानों की आय दोगुनी करने के दावे हो रहे हैं। इसके लिए पशुपालन भी जरूरी हैं लेकिन पशुओं के उपचार के लिए कई साल पहले यहां किराये के मकान में खोला गया जिला पशु अस्पताल उपेक्षित है। जर्जर भवन में संचालित इस अस्पताल की दीवारों में दरारें पड़ीं हैं जबकि बारिश में छत टपकने से कक्षों में पानी घुस रहा है। वहां तैनात डॉक्टर समेत सभी कर्मी वहां रखी दवा और अभिलेख बचाने में जुटे रहते हैं।
विज्ञापन

वहां रोज 80 से अधिक पशुपालक पशुओं के उपचार के लिए आते हैं लेकिन अस्पताल में पर्याप्त जगह न होने से पशुपालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। मवेशी बांधने के लिए जगह न होने के कारण लोग अपने पशुओं को यहां नहीं ला पा रहे हैं। इसके बावजूद नया भवन बनाने संबंधी विभाग की कार्यवाही भूमि तलाशी से आगे नहीं बढ़ सकी है। यह प्रक्रिया कई साल से सरकारी फाइल तक सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल में संचालित हो रहा केंद्रीय औषधि भंडार
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय स्थित पशु अस्पताल में ही केंद्रीय औषधि भंडार भी संचालित हो रहा है। जिलेभर के पशु अस्पतालों को यहीं से दवा की आपूर्ति होती है लेकिन जर्जर छत के नीचे दवा को सुरक्षित रख पाना अस्पताल प्रबंधन के लिए चुनौती बना है।


विभाग की ओर से भूमि की तलाश जारी है। भूमि मिलते ही नए भवन के निर्माण की कार्यवाही शुरू होगी। - डॉ. उदयशंकर, मुुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed