{"_id":"5c38de26bdec22736d69ff6e","slug":"vehicle-parking-space-made-up-of-40-lakhs-dedicated-to-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 लाख रुपये से बन रहा वाहन पार्किंग स्थल लोगों को समर्पित किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 लाख रुपये से बन रहा वाहन पार्किंग स्थल लोगों को समर्पित किया
Fri, 11 Jan 2019 11:49 PM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Published by: Almora desk
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
पार्किंग स्थल का उद्घाटन करते विधायक माहरा, ब्रिगेडियर राठौर और सीईओ ज्योति कपूर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक निधि से निर्मित किए जा रहे छावनी परिषद के वाहन पार्किंग स्थल लोगों को समर्पित किया गया। पार्किंग स्थल का उद्घाटन विधायक करन माहरा, कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर और छावनी परिषद की सीईओ ज्योति कपूर ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर विधायक करन माहरा ने कहा कि पार्किंग स्थल नहीं होने लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही थी। वाहन पार्किंग स्थल बनने से लोगों को इन समस्याओं से निजात मिल जाएगी।
मालूम हो कि जरूरी बाजार क्षेत्र की सड़क पहले ही तंग है, ऐसे में लोग अपने वाहनों को सड़क के दोनों ओर खड़ा कर देते हैं, जिससे वहां अग्निशमन वाहन को गुजरने में भी भारी परेशानी होती है। इसको देखते हुए 40 लाख रुपये की लागत से यहां मिशन इंटर कालेज के पास बड़े वाहन पार्किंग स्थल का निर्माण किया जा रहा है। उद्घाटन कार्यक्रम में कैंट बोर्ड अध्यक्ष ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने विधायक का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्किंग में अभी कुछ कार्य शेष है, उसके भी शीघ्र पूर्ण होने की उम्मीद है।
इस पार्किंग स्थल पर एक समय में 80 वाहन खड़े किए जा सकते हैं। कैंट बोर्ड सीईओ ज्योति कपूर ने विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। संचालन ऐलिजाबेथ पैट्रिक ने किया। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष भगवंत नेगी, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, बिंदु रौतेला, हिमांशु उपाध्याय, महेश आर्य, कांग्रेस नगर अध्यक्ष उमेश भट्ट, गोविंद बिष्ट, सोनू सिद्धिकी, हीरा रावत, विनीत चौरसिया सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष सहित कई सभासद रहे नदारद
रानीखेत। छावनी परिषद की बड़ी पार्किंग स्थल के उद्घाटन मौके पर उपाध्यक्ष सहित कई सभासदों का नदारद रहना चर्चा का विषय बना रहा। उपाध्यक्ष मोहन नेगी, वार्ड नंबर चार के सभासद विनोद कुमार, संजय पंत आदि कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। जबकि सभासद सुकृत शाह, भुवन लाल आर्य स्वास्थ्य कारणों से नहीं पहुंच सके। एकमात्र सभासद विंदु रौतेला वहां मौजूद रही।