फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ved Puraan in Almora

योग और वेद के क्षेत्र में शोध कार्य करने का प्रयास सराहनीय: गोयल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Ved Puraan in Almora
अल्मोड़ा। विवेकानंद हिमालयी विकास केंद्र की ओर से यहां योग नीलियम (योग एवं वैदिक अध्ययन शोध संस्थान) खोला गया है। मुख्य अतिथि सीडीओ मनुज गोयल ने कहा कि नगर में योग और वेद के क्षेत्र में शोध कार्य करने का संस्थान का प्रयास सराहनीय है। योग जीवन जीने का तरीका है।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता नरेश कुमार विकल ने कहा कि संस्थान आरोग्य और स्वास्थ्य लाभ के क्षेत्र में जनता को स्वस्थ बनाने के लिए विभिन्न योग प्रशिक्षण और योग कोर्स के साथ वैदिक साहित्य के वैज्ञानिक ज्ञान को सरल और व्यवहारिक बना कर अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का काम करेगा। संस्थान के निदेशक डॉ. प्रेमप्रकाश पांडे ने सभी का आभार जताया। इससे पूर्व अतिथियों ने संस्थान का शुभारंभ किया। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल की अध्यक्षता में नमिता भट्ट, डॉ. चंद्रप्रकाश फुलोरिया ने संचालन किया। कार्यक्रम में एसएसजे परिसर के निदेशक डॉ. जगत सिंह बिष्ट, विवेकानंद हिमालय विकास केंद्र के संयोजक दीपक पांडे, प्रो. नीरज तिवारी, प्रो. एनडी कांडपाल, प्रो. विजय पांडे, प्रो. प्रवीण बिष्ट, लियाकत अली, महेंद्र मेहरा, कैलाश मेहरा, सुरेश कांडपाल, अजय वर्मा, हेमंत जोशी, रवींद्र कुमार, भानू चंदोला, योगेश कुमार, जगदीश जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed