फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   VBG-Ram Ji launched in Hawalbagh

Almora News: हवालबाग में वीबीजी-राम जी का शुभारंभ

Fri, 03 Jul 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 03 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
VBG-Ram Ji launched in Hawalbagh
अल्मोड़ा। विकासखंड हवालबाग सभागार में बृहस्पतिवार को विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबीजी-राम जी) का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख हिमानी कुंडू ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में ग्रामीण भारत की अहम भूमिका है। यह मिशन ग्रामीण युवाओं, महिलाओं, किसानों और स्वयं सहायता समूहों को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा ने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र परिवारों को इससे जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने योजना के सफल संचालन में जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका बताई। कार्यक्रम के बाद ग्राम पंचायत कनालबूंगा में आजीविका संवर्द्धन के तहत मौन पालन (बी-कीपिंग), बॉटल ब्रश एवं सदाबहार पौधों का रोपण तथा जल संरक्षण कार्य शुरू कर मिशन के प्रथम कार्य का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में गोविंद्र सिंह पिलख्वाल, गंगा बिष्ट, गोपाल सिंह मेहरा, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। संवाद


बागेश्वर में वीबी-जी-रामजी योजना की दी जानकारी
बागेश्वर। विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन के शुभारंभ के अवसर पर जन सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और जनप्रतिनिधियों को योजना के तहत रोजगार सृजन, आजीविका संवर्धन और ग्रामीण विकास से जुड़ी जानकारी दी गई।

बृहस्पतिवार को विकास भवन में कार्यक्रम के दौरान रीप परियोजना की निदेशक शिल्पी पंत ने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को बढ़ाना और ग्राम पंचायतों की विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करना है। डीडीओ संगीता आर्या ने योजना के प्रमुख प्रावधानों, लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ बताए। राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने सभी पात्र लाभार्थियों से योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed